लाइव न्यूज़ :

Agnipath Scheme: बिहार में पांच दिनों बाद शुरू हुआ 45 ट्रेनों का परिचालन, बिहार संपर्क क्रांति, सत्याग्रह और महाबोधि एक्सप्रेस शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2022 18:31 IST

Agnipath Scheme: पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के विभिन्न शहरों से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अन्य जगहों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन आज फिर से शुरू कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देपटरियों पर आने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है.45 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है.लंबी दूरी ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे पटरी पर लाया जा रहा है.

Agnipath Scheme: बिहार में रेल परिचालन पूरी तरह से बहाल करने की दिशा में पहल की जा रही है. अग्निपथ योजना के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था. लेकिन हिंसक प्रदर्शन थमने के बाद रेल सेवा बहाल की जा रही है.

पूर्व मध्य रेलवे ने राज्य के विभिन्न शहरों से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत अन्य जगहों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन आज फिर से शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि बिहार संपर्क क्रांति, सत्याग्रह एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, जनहित एक्सप्रेस, सप्तक्रांति, अवध एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस जैसी दो दर्जन ट्रेनें शुरू हो गई हैं.

पिछले पांच दिनों से बंद ट्रेनों को फिर से पटरियों पर आने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है. मंगलवार की रात 8 बजे बजे से 45 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य होने से लंबी दूरी ट्रेनों का परिचालन धीरे-धीरे पटरी पर लाया जा रहा है.

1 से 2 दिनों में सभी ट्रेनों को बहाल कर दिया जाएगा. यात्रियों को यात्रा के दौरान असुविधा ना हो इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था से लेकर हर एक मुकम्मल व्यवस्था की तैयारी करके ट्रेनों का परिचालन कर रही है. बता दें कि बीते पांच दिनों से बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर हुई उपद्रव के कारण रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित थी.

उपद्रवियों ने कई जगहों पर रेलवे स्टेशन, ट्रेनों की बोगियों में आगजनी और तोड़फोड़ की. पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार से चलने और गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था. इससे अलग-अलग स्टेशनों पर यात्री फंसे रहे. बीते दो दिनों से सिर्फ रात में ट्रेनों का संचालन हो रहा था. मगर अब दिन में भी ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है.

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमबिहारभारतीय रेलपटनाArmy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप