लाइव न्यूज़ :

'अग्निपथ' को लेकर लगी आग के बीच जदयू ने की समन्‍वय समिति बनाने की मांग, कहा-वक्त के साथ जरूरी है

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2022 20:01 IST

इससे पहले एनडीए की सहयोगी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी पिछले दिनों समन्‍वय समिति कमेटी की मांग की थी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में जल्‍द ही समन्‍वय समिति बनाने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने की मांगएनडीए की सहयोगी दल HAM भी कर चुकी है समन्वय समिति की मांगअग्निपथ योजना को लेकर जदयू और भाजपा आमने-सामने

पटना: बिहार सत्तारूढ़ एनडीए नेताओं के बीच 'अग्निपथ' को लेकर लगी आग के बीच जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने समन्‍वय समिति बनाने की मांग की है। इससे पहले एनडीए की सहयोगी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी पिछले दिनों समन्‍वय समिति कमेटी की मांग की थी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में जल्‍द ही समन्‍वय समिति बनाने की जरूरत है।

उन्होंने आज कहा कि एनडीए में समन्‍वय समिति का गठन जल्द होना चाहिए। किसी भी संगठन और गठबंधन में समन्‍वय समिति रहती है। एनडीए में लम्बे समय से समन्‍वय समिति नहीं है। उन्होंने कहा कि नेताओं के बीच जिस तरह की बयानबाजी हो रही है, इसमें समन्‍वय समिति के गठन होने की बातें समाने आती है। 

अग्निपथ को लेकर छात्र आंदोलन पर उपेंद्र कुशावहा ने कहा कि लगातार इसको लेकर पुनर्विचार करने की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग जदयू ने की है। दरअसल, उपेंद्र ने अग्निपथ के विरोध में शुरू हुए आदोलन के दिन ही ट्विट कर इस योजना पर पुनर्विचार करने की केंद्र सरकार से अपील की थी।

वहीं, आरसीपी सिंह के आवास को खाली करने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरसीपी सिंह का पटना स्थित बंग्ला उनका नहीं था। इसलिए समय के अनुसार उस बंगले को सरकार ने खाली कराया है। इसका कोई अर्थ नहीं लगाना चाहिए। सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा प्रशासन पर सवाल खड़ा करने पर कहा कि प्रसाशन को किसी से डिक्टेशन लेने की जरूरत नहीं है। प्रशासन अपना काम अपने तरह से करता है। 

इस बीच भाजपा और जदयू के बीच जारी बयान और पलटवार के बाद एनडीए की सहयोगी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने समन्‍वय समिति बनाने की मांग की है। कहा कि इससे गलत मैसेज जा रहा है। यदि कमेटी का गठन नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम आ सकते हैं।

टॅग्स :जेडीयूBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?