लाइव न्यूज़ :

आंदोलनकारी किसानों ने प्रदर्शन स्थलों पर "युवा किसान दिवस" मनाया

By भाषा | Updated: February 27, 2021 01:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 फरवरी केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान यूनियनों के एक संयुक्त संगठन ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ (एसकेएम) ने शुक्रवार को सिंघू, गाजीपुर और टीकरी सीमा बिदुओं पर विरोध प्रदर्शन स्थलों पर "युवा किसान दिवस" मनाया।

एसकेएम ने एक बयान में कहा कि विरोध स्थलों पर बनाये गए मंचों का संचालन युवाओं ने किया, उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने और यह कसम खाई कि वे उनमें हुए बलिदान को "बेकार" नहीं जाने देंगे।

प्रदर्शनकारी किसानों ने 18 वर्षीय नवजोत सिंह को भी श्रद्धांजलि दी, जिसकी शुक्रवार को सिंघू बॉर्डर पर मौत हो गयी।

बयान में कहा गया है कि युवाओं ने "बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा के बढ़ते निजीकरण" पर जोर दिया और सरकार पर उन्हें कृषि और गांवों से विस्थापित करने वाली नीति लाने का आरोप लगाया।

एसकेएम ने नवदीप कौर को जमानत देने के पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि उन्होंने ‘किसान-मजदूर’ एकता के लिए संघर्ष किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए