लाइव न्यूज़ :

बहाल नहीं होगी अफजाल की संसद सदस्यता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सजा पर रोक लगाने से इनकार किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 25, 2023 15:54 IST

अफजाल की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि सजा पर रोक लगाना कोई नियम नहीं है बल्कि अपवाद है जिसका सहारा दुर्लभ मामलों में लिया जाना चाहिए। उच्च न्यायलय के फैसले से साफ हो गया है कि अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता भी बहाल नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअफजाल अंसारी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से झटकानिचली अदालत से मिली सजा पर रोक लगाने से इनकारबहाल नहीं होगी अफजाल की संसद सदस्यता

लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बसपा से पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की याचिका खारिज कर दी है। अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर एक्ट मामले में निचली अदालत से मिली सजा पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपील की थी। निचली अदालत से 4 साल की सजा सुनाए जाने के बाद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता भी समाप्त हो गई थी।

अफजाल की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि सजा पर रोक लगाना कोई नियम नहीं है बल्कि अपवाद है जिसका सहारा दुर्लभ मामलों में लिया जाना चाहिए। उच्च न्यायलय के फैसले से साफ हो गया है कि अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता भी बहाल नहीं होगी और न ही वह आने वाले समय में कोई भी चुनाव लड़ पाएगा।

हालांकि गैंगस्टर मामले में 29 अप्रैल को गाजीपुर की अदालत से 4 साल की सजा मिलने के बाद जेल में बंद अफजाल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 24 जुलाई को राहत भी दी थी। हाई कोर्ट ने गैंगस्टर के मामले में अफजाल अंसारी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। 

बता दें कि गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 29 अप्रैल को अफजाल को 4 साल की कैद की सजा के साथ 1 लाख का जुर्माना भी लगाया था। इसी मामले में पूर्व सांसद के भाई मुख्तार को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। 

ये पूरा मामला साल 2005 में हुई तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानन्द राय समेत 7 लोगों की हत्या से संबंधित है। इस मामले में 2007 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत अफजाल अंसारी, उनके भाई माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल हक पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय और नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा की हत्या मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। वहीं, उसके भाई अफजाल पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में दर्ज केस के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। दोनों भाईयों के खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में 2007 में दर्ज हुआ था।

टॅग्स :Allahabad High Courtमुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?