लाइव न्यूज़ :

Afternoon Top News: जेएनयू में हिंसा पर मचा बवाल, सरकार ने कहा- नहीं बनने देंगे राजनीति का अड्डा, ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

By भाषा | Updated: January 6, 2020 15:24 IST

गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर झूठ बोलकर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं।

Open in App

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय हिंसा के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने कुलपति सहित विश्वविद्यालय प्रशासन को सोमवार को बैठक के लिए बुलाया। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से सोमवार को फोन पर बात की और उनसे कहा कि जेएनयू के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाए।दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।जेएनयू की हिंसा निंदनीय है: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में हुई हिंसा की निंदा करते हुए सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए।विश्वविद्यालयों को राजनीति का अड्डा नहीं बनने देंगे: मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि विश्वविद्यालयों को राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जायेगा।राहुल, प्रियंका सीएए पर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं: गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर झूठ बोलकर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहे हैं।ट्रम्प ने ईरान को जवाबी कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यदि ईरान अपने शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की कोशिश करता है तो अमेरिका ‘‘बड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा’’ और ईरानी सांस्कृतिक स्थलों पर बमबारी की जाएगी।ईरानी जनरल ने सुलेमानी की हत्या का बदला लेने का संकल्प लिया: बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की जगह लेने वाले नए जनरल इस्माइल गनी ने रविवार को अमेरिका से बदला लेने का संकल्प लिया है।राहुल के साथ दौड़ में धवन पर दबाव बढ़ा: पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद शिखर धवन को सलामी बल्लेबाज की दौड़ में लोकेश राहुल को पछाड़ने के लिए एक मैच कम मिलेगा और मंगलवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले भारत के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वह फार्म में चल रहे अपने इस साथी से बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे।टाटा-मित्री प्रकरण: फैसले में संशोधन की कंपनी पंजीयक की अर्जी अपीलीय न्यायाधिकरण ने खारिज की नयी दिल्ली: राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने कंपनी पंजीयक की उस अर्जी को सोमवार को खारिज कर दिया, जिसमें न्यायाधिकरण से साइरस मिस्त्री-टाटा संस मामले में अपने पहले के निर्णय में संशोधन किए जाने की मांग की गयी थी। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)कैब प्रोटेस्टदिल्लीअमित शाहकांग्रेसबिज़नेसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?