लाइव न्यूज़ :

योगी की राह पर शिवराज सिंह चौहान, अशोक नगर जाकर तोड़ेंगे अंधविश्वास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 27, 2017 12:09 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि वह अशोक नगर जाएंगे जहां जाने से राज्य के अब तक के सीएम कतराते रहे हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा को लेकर पिछले 29 साल से चले आ रहे अंधविश्वास को तोड़ा। अब बीजेपी के एक और सीएम इसी श्रेणी में शामिल होने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि वह अशोक नगर जाएंगे जहां जाने से राज्य के अब तक के सीएम कतराते रहे हैं। अशोक नगर मध्य प्रदेश का बतौर सीएम जाने वालों के लिए अंधविश्वास का क्षेत्र माना जाता है।

मंगलवार को अशोक नगर जिले के पिपराई कस्बे की यात्रा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि वह अंधविश्वासी नहीं हैं और जल्द ही यात्रा कर अशोक नगर से जुड़े मिथक को तोड़ेंगे। शिवराज ने कहा कि वह इस तरह की किसी भी गलतफहनी पर विश्वास नहीं करता हूं। इसलिए मैं इस अविश्वास को तोड़ने के लिए जल्द ही अशोक नगर की यात्रा पर जाऊंगा।

यूपी के नोएडा को लेकर भी इस तरह का अंधविश्वास है कि जो भी बतौर सीएम वहां का दौरा करता है उसको अपने पद से बाद में हाथ धोना पड़ता है। पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो के उद्घाटन में पहुंच कर उन्होंने इस मिथक को तोड़ा है। अब  योगी के बाद अब शिवराज भी अशोक नगर के अंधविश्वास को तोड़ने जा रहे  हैं। 

कौन चढ़ा अंधविश्वास की भेट

मध्य प्रदेश में इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों में द्वारका प्रसाद मिश्रा, सुंदरलाल पटवा, अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, उमा भारती, बाबूलाल गौर और लालू यादव (बिहार के सीएम रहने के दौरान) भी इस मिथक के कथित रूप से शिकार बने। इस तरह की मान्यता के कारण मुख्यमंत्रियों ने अशोक नगर जिला मुख्यालय की यात्रा करने से परहेज किया हुआ है। यहां तक कि पिछले 12 साल के कार्यकाल के दौरान शिवराज सिंह चौहान भी अशोक नगर जिला मुख्यालय नहीं गए थे अब योगी के नोएडा दौरे के बाद उन्होंने जाने का ऐलान किया है।  

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानयोगी आदित्यनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप