लाइव न्यूज़ :

यूपीः उन्नाव के बाद रामपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की हालत नाजुक

By अनिल शर्मा | Updated: February 5, 2022 08:36 IST

SDM राजेश कुमार ने बताया, रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में एक गाड़ी की दुर्घटना होने से 5 लोगों की मृत्यु हुई। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। ड्राईवर की हालत गंभीर है

Open in App
ठळक मुद्देगाड़ी में ड्राइवर सहित 6 लोग सवार थेहादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई हैशुक्रवार को उन्नाव में एक ट्रक पुलिस वैन पर पलट गई जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई

उन्नाव/रामपुरः उत्तर प्रदेश में उन्नाव के सफीपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात एक ट्रक के पुलिस वाहन पर पलट जाने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। वहीं अब रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में शनिवार एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। 

SDM राजेश कुमार ने बताया, रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में एक गाड़ी की दुर्घटना होने से 5 लोगों की मृत्यु हुई। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। ड्राईवर की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को उन्नाव के सफीपुर थानाक्षेत्र में  रात एक ट्रक के पुलिस वाहन पर पलट गई जिसमें तीन पुलिसवालों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट किया और जिले के अधिकारियों को हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों की यथासंभव सहायता करने का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार यह हादसा रात करीब साढे नौ बजे हुआ और उसमें एक हेडकांस्टेबल एवं दो महिला कांस्टेबलों की मौक पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार पुलिस वाहन करूंडी से सफीपुर में एस आर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल कृष्णकांत यादव और महिला कांस्टेबल शशिकला एवं रीता कुशहवाहा के रूप में हुई है। वहीं, घायल कांस्टेबल आनंद प्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाUnnaoरामपुरउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?