लाइव न्यूज़ :

बालासोर ट्रेन दुर्घटना के तीन महीने बाद भी नहीं हो पाई 28 यात्रियों के शवों की पहचान, एम्स भुवनेश्वर में रखे गए हैं शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2023 21:28 IST

बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास दो जून को तीन ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 295 लोगों की जान चली गई थी और 1,200 से अधिक घायल हो गए थे। र्घटना के तीन महीने बीत जाने के बाद भी 28 यात्रियों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देबालासोर में दुखद ट्रेन दुर्घटना के तीन महीने बीत चुके हैंअब भी 28 यात्रियों के शवों की पहचान नहीं हो पाई एम्स भुवनेश्वर में शवों को विशेष फ्रीजर में रखा गया है

नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में दुखद ट्रेन दुर्घटना के तीन महीने बीत जाने के बाद भी 28 यात्रियों के शवों की पहचान नहीं हो पाई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एम्स (भुवनेश्वर) के चिकित्सा अधीक्षक दिलीप परिदा ने बताया कि शवों को विशेष फ्रीजर में रखा गया है तथा उन्हें और अधिक समय तक संरक्षित रखा जा सकता है। 

उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि कोई और दावेदार सामने नहीं आएगा क्योंकि पिछले 10 दिन में कोई नहीं आया है।’ अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद शवों को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा क्योंकि अब मामले की जांच उसी के हाथ में है। अधिकारी ने बताया कि एम्स भुवनेश्वर में दो चरणों में 162 शवों को पहुंचाया गया था।

उन्होंने बताया कि उनमें से 28 शव अज्ञात हैं और इनकी पहचान के लिए अब तक कोई नहीं आया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में डीएनए का मिलान करने के बाद शवों को दावेदारों को सौंपा था। अब भी 28 शव हमारे पास हैं। हम आगे की प्रक्रिया के लिए रेल मंत्रालय से निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।’’

पीड़ितों की पहचान के लिए अब तक 100 से अधिक डीएनए नमूने आनुवंशिक परीक्षण के लिए भेजे जा चुके हैं। बता दें कि बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास दो जून को तीन ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 295 लोगों की जान चली गई थी और 1,200 से अधिक घायल हो गए थे। 

इस हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने 3 सितंबर को कथित गैर इरादतन हत्या और सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार तीन रेलवे अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। सीबीआई ने इस हादसे के सिलसिले में बालासोर जिले में तैनात वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) अरुण कुमार महंत, सेक्शन इंजीनियर अमीर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को 7 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने इस मामले में गिरफ्तार 3 रेल अधिकारियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 भाग II (गैर इरादतन हत्या), धारा 34 के साथ 201 (सबूतों को नष्ट करना) और रेलवे एक्ट 1989 के सेक्शन 153 के तहत चार्जशीट दाखिल की।

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसाएम्सBhubaneswar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम