लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-हरियाणा में मतदान के बाद कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष को लेकर फिर हलचल शुरू, आलाकमान जल्द ले सकते हैं निर्णय

By भाषा | Updated: October 21, 2019 20:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली प्रदेश इकाई में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई हैआलाकमान जल्द ही कोई निर्णय ले सकता है।

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद दिल्ली प्रदेश इकाई में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान जल्द ही कोई निर्णय ले सकता है। इस हलचल की शुरुआत पूर्व सांसद कीर्ति आजाद के एक ट्वीट से हुई है जिसमें उन्होंने दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के मुद्दे को लेकर भाजपा एवं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

आजाद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली के बयानवीर नेता जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मनोज तिवारी पूर्वांचल के लोगों को घुसपैठिया अपराधी और दोषी मानते हैं। अरविंद केजरीवाल बेशर्मी से बोलते हैं कि पूर्वांचल के लोग 500 रुपये लेकर आते हैं और लाखों का इलाज करवाते हैं। दोनों को जनता सबक सिखाएगी।’’

उनकी इस टिप्पणी को दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होने की उनकी इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में आजाद को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की संभावना संबंधी खबरें आई थीं जिसके बाद पार्टी नेताओं के एक धड़े ने इसका विरोध किया था। हाल ही में दिल्ली कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने ‘बाहरी व्यक्ति’ को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनाने का आग्रह करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भेजा है।

सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान संपन्न होने के बाद अब कांग्रेस आलाकमान दिल्ली में नए अध्यक्ष को लेकर जल्द ही कोई निर्णय ले सकता है।

कीर्ति आजाद के साथ ही दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल और सुभाष चोपड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया तथा कुछ अन्य नेताओं को डीपीसीसी अध्यक्ष के लिए संभावितों में माना जा रहा है। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की