लाइव न्यूज़ :

इंदौर में डॉक्टरों पर हुए पथराव के बाद बोले थे राहत इंदौरी- आज गर्दन शर्मिंदगी से झुक गई, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: August 11, 2020 18:39 IST

इंदौर में डॉक्टरों के साथ हुए बदसलूकी पर मशहूर शायर राहत इंदौरी ने प्रतिक्रिया दी थी। कहा था कि आज गर्दन शर्मिंदगी से झुक गई। 

Open in App
ठळक मुद्देइलाज के लिए 70 वर्षीय राहत इंदौरी इंदौर के कोविड-19 अस्पताल ऑरबिंदो में भर्ती थे। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा राहत इंदौरी ने खुद ही दी थी।डॉक्टरों पर हमला के बाद राहत इंदौरी ने कहा था कि अगर आज आप डॉक्टरों की मदद करेंगे, तो वक्त आपकी मदद करेगा। 

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मशहूर शायर राहत इंदौरी अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार शाम को उनका ईलाज के दौरान अरविन्दों हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि उन्हें तीन बार दिल का दौरा पडा. जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। राहत इंदौरी के निधन की खबर मिलते ही देश और दुनिया भर में उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। 

राहत इंदौरी बेबाक होकर अपनी राय रखते थे। चाहे सरकार किसी की हो पर अपनी बात कहने से राहत इंदौरी कभी नहीं हिचकते थे। कुछ माह पहले कोरोना संक्रमण फैलने के बाद इंदौर में जांच करने के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम पर एक मुहल्ले के कई लोगों ने हमला कर दिया। डॉक्टरों के साथ हुए इस बदसलूकी पर मशहूर शायर राहत इंदौरी ने प्रतिक्रिया दी थी। इस घटना के बाद राहत इंदौरी ने कहा था कि आज हमारी गर्दन शर्मिंदगी से झुक गई है। उन्होंने कहा था कि इंदौर की गिनती शानदार शहरों में होती है, लेकिन इस तरह का बर्ताव बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा था कि अगर आज आप डॉक्टरों की मदद करेंगे, तो वक्त आपकी मदद करेगा। 

करीब 4 बजाकर 40 मिनट पर राहत इंदौरी ने अंतिम सांस ली-

राहत इंदौरी के डॉक्टर रवि डोसी का कहना है कि उन्हें दोनों फेफड़ों में निमोनिया था। सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया है। दोपहर में उन्हें तीन बार दिल का दौरा पड़ा और करीब 4 बजाकर 40 मिनट पर उन्होने अंतिम सांस ली। उधर राहत इन्दौर के निधन की खबर सुनने के बाद उनके चाहने वालों में मायुसी छा गई। जैसे ही सुबह राहत इन्दौरी ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी उसके बाद से लोग उनके स्वस्थ होने की लगातार दुआ मांग रहे थे। 

आज ही सोशल मीडिया पर राहत इंदौरी ने अपने बारे में ये जानकारी दी थी-

राहत इंदौरी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाने देने के बाद कल मैंने कोरोना टेस्ट करवाया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो अस्पताल में एडमिट हूं। दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के दूसरे लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी। लेकिन, खेद है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे।

टॅग्स :राहत इंदौरीइंदौरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर