लाइव न्यूज़ :

केंद्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद नड्डा ने कहा- गैर बीजेपी शासित राज्य भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करें

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2022 21:59 IST

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मांग है कि विपक्ष अपने शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम करे ताकि आम लोगों को महंगाई के बीच कुछ और राहत मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने केंद्र द्वारा की कटौती को बताया नाकाफीएनसीपी नेता शरद पवार ने इसे 'कुछ न सही से कुछ बेहतर' कहा है

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में कटौती करने भारतीय जनता पार्टी ने गैर बीजेपी शासित राज्यों से अपने यहां पेट्रोल-डीजल के दाम करने को कहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मांग है कि विपक्ष अपने शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम करे ताकि आम लोगों को महंगाई के बीच कुछ और राहत मिल सके।

वहीं कांग्रेस ने केंद्र के इस निर्णय नाकाफी बताया है। कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, एक्साइज ड्यूटी को काटने का निर्णय रेगिस्तान में झाड़ू मारने के बराबर है। पिछले 2 महीने में भाजपा ने पेट्रोल-डीज़ल को 10-10 रुपये बढ़ाया है। आज उसी पेट्रोल-डीज़ल को क्रमश: 9.5 रुपये और 7 रुपये सस्ता कर दिया। जनता को 2 महीने लूटा और फिर 50 पैसे की राहत दे दी। जबकि एनसीपी नेता शरद पवार ने इसे 'कुछ न सही से कुछ बेहतर' कहा है।  

वहीं विपक्षी दल टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह काफी अच्छा नहीं है क्योंकि (केंद्र सरकार) ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। केंद्र सरकार के पास अभी भी राज्यों पर (वैट को कम करने के लिए) दबाव डालने के बजाय उत्पाद शुल्क को कम करने का लचीलापन है क्योंकि राज्य का वित्त ज्यादातर मुश्किल में है।  

शनिवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण में पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती की घोषणा करते हुए कहा, हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा, हम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर