लाइव न्यूज़ :

फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थल बना जम्मू-कश्मीर, 300 से अधिक फिल्मों और धारावाहिकों की हुई शूटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2023 14:35 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- "मुझे लगता है कि वह युग लौट रहा है जब 80 के दशक तक हॉलीवुड या बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग यहां होती थी। यहां 300 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में फिर से उभर रहा है।उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में फिल्म संबंधी गतिविधियों से यहां के युवाओं के लिये रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि प्रशासन द्वारा नई फिल्म नीति शुरू करने के बाद यहां 300 से अधिक फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग हुई है। आगामी टीवी धारावाहिक "पश्मीना" के पहले दिन की शूटिंग का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में फिर से उभर रहा है।

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, "दो साल पहले, सभी हितधारकों के साथ चर्चा के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा एक नई फिल्म नीति शुरू की गई थी। अब, हम देख रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर फिल्मों एवं धारावाहिकों की शूटिंग के लिए एक पसंदीदा स्थल के रूप में फिर से उभर रहा है।" उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में फिल्म संबंधी गतिविधियों से यहां के युवाओं के लिये रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह युग लौट रहा है जब 80 के दशक तक हॉलीवुड या बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग यहां होती थी। यहां 300 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। आज, 'सब टीवी' ने यहां से धारावाहिक 'पश्मीना' की शूटिंग शुरू की है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।" सिन्हा ने कहा, "मुझे लगता है कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।" सब टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'पश्मीना' का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने किया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील