लाइव न्यूज़ :

फिदायीन हमले के बाद से राजौरी में आतंकियों की मौजूदगी की खबरों ने सुरक्षाबलों को किया परेशान, जानें मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 19, 2022 14:02 IST

रक्षाधिकारियों का कहना था कि इस दल के दो सदस्यों को राजौरी शहर में भी देखा गया है पर वे बच निकले हैं जिस कारण राजौरी में दहशत का माहौल है। एक पुलिस अधिकारी के बकौल, आतंकियों के राजौरी में घुस आने की खबरों के बाद हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर सुरक्षाधिकारियों पर विश्वास करें तो 11 अगस्त को मारे गए दोनों फिदायीन एक बड़े दल का हिस्सा थे।वे उसी रात एलओसी को पार कर इस ओर घुसे थे।

जम्मू: इस महीने की 11 तारीख को एलओसी से सटे राजौरी में सेना की चौकी पर फिदायीन हमला कर चार जवानों की जान लेने वाले दो आतंकियों को तो हालांकि ढेर कर दिया गया था लेकिन उनके साथियों को फिलहाल तलाशा नहीं जा सका है जिनके प्रति बार-बार सूचनाएं मिल रही हैं कि वे राजौरी में ही कहर बरपाने के इरादे लिए हुए हैं।

अगर सुरक्षाधिकारियों पर विश्वास करें तो 11 अगस्त को मारे गए दोनों फिदायीन एक बड़े दल का हिस्सा थे। वे उसी रात एलओसी को पार कर इस ओर घुसे थे। हालांकि घुसने वाले फिदायीनों की सही संख्या तो किसी को ज्ञात नहीं है पर विभिन्न स्रोत्रों से मिली जानकारियों के मुताबिक, इस दल में 10 से 12 आतंकी थे जो अति प्रशिक्षित थे।

रक्षाधिकारियों का कहना था कि इस दल के दो सदस्यों को राजौरी शहर में भी देखा गया है पर वे बच निकले हैं जिस कारण राजौरी में दहशत का माहौल है। एक पुलिस अधिकारी के बकौल, आतंकियों के राजौरी में घुस आने की खबरों के बाद हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। रक्षा सूत्रों का यह भी कहना था कि घुसपैठ करने वाले आतंकी बड़े खतरनाक इरादे लिए हुए हैं। इसकी पुष्टि मारे गए दो आतंकियों से बरामद दस्तावेजों से भी होती थी। 

हालांकि उन्हें शक था कि ये आतंकी दल पाक सेना को भारतीय सीमा चौकिओं पर हमलों में मदद के लिए भी तैयारी कर रहा है। यही नहीं राजौरी व पुंछ के रास्ते अधिक आतंकियों को इस पार धकेलने के इरादों से पाक सेना सीजफायर को भी दांव पर लगाने की तैयारियों में है। ऐसी खबरों के उपरांत एलओसी पर सुरक्षा ग्रिड को मजबूत बनाने के अलावा अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण