लाइव न्यूज़ :

छत गिरने की घटना में बच्चे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम

By भाषा | Updated: September 14, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में छत गिरने की घटना में नौ महीने के एक बच्चे की मौत के कुछ दिनों बाद उसकी मां की भी यहां एक अस्पताल में चोटों के कारण मौत हो गयी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान आंचल (20) के रूप में हुई है। उसकी सोमवार रात को मौत हुई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को स्वरूप नगर पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक मकान की छत गिर गयी है और एक महिला तथा उसका बच्चा मलबे में दब गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला। उन्हें बुराड़ी में स्थित कपिल अस्पताल ले लाया गया, जहां से उन्हें एनएलजेपी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। एनएलजेपी में नक्श को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मां आंचल को गंभीर चोटें आयी थीं, लेकिन उसकी हालत स्थिर थी। सिद्धि (9) को भी कुछ चोटें आयी थीं।

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नंगली पूना गांव के निवासी मकान मालिक रणबीर सिंह राणा (56) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए