लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में तख्तापलट के बाद 11 पुलिसकर्मियों सहित 16 लोगों ने मिजोरम में ली शरण

By भाषा | Updated: March 5, 2021 21:22 IST

Open in App

आइजोल, पांच मार्च म्यांमा में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट की घटना के बाद से वहां के कुल 16 नागरिकों ने भारतीय सीमा पार कर मिजोरम में शरण ली है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी देश से आये इन शरणार्थियों में 11 ने खुद के पुलिसकर्मी होने का दावा किया है।

गृह विभाग के अधिकारी ने कहा कि म्यांमा से आने वाले शरणार्थियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि पड़ोसी देश के कई लोग सुगम्य अंतराष्ट्रीय सीमा के जरिए राज्य में चोरी छिपे प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संभावित शरणार्थी संकट से निपटने के लिए केंद्र से वित्तीय मदद भी मांगी है।

मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में शरण लेने वाले म्यांमा के लोगों को राहत मुहैया कराएगी।

राज्य के छह जिले 510 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा म्यांमा से साझा करते हैं।

चंपाई जिला उपायुक्त मारिया सी टी जुआली ने कहा कि म्यांमा के करीब 125 लोगों ने भारतीय सीमा पार करने की कोशिश की, लेकिन असम राइफल्स के कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम