लाइव न्यूज़ :

सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तानी जासूस को भेजा जा रहा है स्वदेश

By भाषा | Updated: August 28, 2021 14:28 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 15 साल पहले जासूसी के जुर्म में पकड़े गए एक पाकिस्तानी नागरिक को सजा पूरी होने के एक साल बाद उसके देश वापस भेजा जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उसे पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया में देरी हुई है। ग्वालियर केंद्रीय कारागार के अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने कहा, ‘‘ पाकिस्तानी जासूस अब्बास अली को बृहस्पतिवार को पुलिस सुरक्षा में वाघा सीमा पर भेजा गया है, जहां से उसे पाकिस्तान को सौंप दिया जाएगा।’’ अली (43) को मार्च 2006 में ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके से आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ एक अदालत ने उसे 14 साल के कारावास की सजा सुनाई थी जो पिछले साल 26 मार्च को पूरी हुई लेकिन कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण उसे वापस नहीं भेजा जा सका।’’ उन्होंने कहा कि तब से उसे यहां नजरबंद रखा गया था और अब उसे वाघा सीमा पर भेजा गया है। अली को शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अली पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार कस्बे का रहने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत