लाइव न्यूज़ :

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद राजद ने बोला हमला, कहा- नीतीश कुमार का पलटी मार राजनीति फिर से जाग गया

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2024 15:26 IST

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता मालिक है, वह सब देख रही है, जनता पाई-पाई का हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि राजद का 15 महीने का कार्यकाल एनडीए के कार्यकाल पर भारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने कहा, राजद का 15 महीने का कार्यकाल एनडीए के कार्यकाल पर भारी हैमृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे और एनडीए और नीतीश की नाव डुबाएंगे

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब भाजपा के सहयोग से राज्य में नई सरकार बना ली है। नीतीश कुमार के इस निर्णय के बाद लालू यादव की पार्टी राजद ने नीतीश पर जमकर बोला है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता मालिक है, वह सब देख रही है, जनता पाई-पाई का हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि राजद का 15 महीने का कार्यकाल एनडीए के कार्यकाल पर भारी है। 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे और एनडीए और नीतीश की नाव डुबाएंगे। राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार का पलटी मार राजनीति फिर से जाग गया। अब नीतीश पर कोई भरोसा कर रहा है तो लोग देख रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि नीतीश ने पलटीमार का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, उन्हें जनता को जवाब देना पड़ेगा। अभी हम 78 पर हैं, आगामी चुनाव में 200 के पार जाएंगे। वहीं, उन्होंने विधानसभा में महिलाओं पर टिप्पणी करने के मामले में भी नीतीश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश के पास अब कुछ नहीं बचा है, उनके साथ कोई नहीं रहना चाहता है।

टॅग्स :आरजेडीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप