लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब मध्यप्रदेश की बीजेपी विधायक ने नाथूराम गोडसे को बताया राष्ट्रभक्त

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 29, 2019 18:43 IST

राज्य बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा, "हमारे पास उषा ठाकुर के इस तरह के बयान के बारे में जानकारी नहीं है, और हम इस पर जानकारी एकत्र करेंगे फिर जवाब देंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हराया है। उषा ठाकुर विधानसभा में इंदौर जिले के महू क्षेत्र से विधायक हैं।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बाद मध्यप्रदेश बीजेपी की महिला विधायक उषा ठाकुर ने भी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है। उषा ठाकुर विधानसभा में इंदौर जिले के महू क्षेत्र से विधायक हैं। उषा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'राष्ट्रवादी' कहा है। 

29 मई को पत्रकारों से बातचीत में उषा ठाकुर ने कहा, गोडसे 'राष्ट्रवादी' थे। उन्होंने जीवनभर देश की चिंता की। उस वक्त क्या काल परिस्थिति रही होगी कि उन्होंने ऐसा फैसला लिया। ये तो वही जानते होंगे। सोशल मीडिया पर इसक वीडियो वायरल हो गया है। उषा ठाकुर बीजेपी की प्रदेश इकाई की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 

राज्य बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा, "हमारे पास उषा ठाकुर के इस तरह के बयान के बारे में जानकारी नहीं है, और हम इस पर जानकारी एकत्र करेंगे फिर जवाब देंगे।''

कांग्रेस ने इस मामले पर बीजेपी पर हमला किया है। राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, "आप देख सकते हैं कि बीजेपी में कैसा विकास हुआ है। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो मुंह से राम-राम करती है लेकिन उनके कर्मों और दिल में नाथूराम बसे हैं।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को बताया था 'देशभक्त'

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था। प्रज्ञा सिंह ने यह बयान कमल हासन के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी कहा था। 

प्रज्ञा सिंह ने कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे। वैसे लोग जो उन्हें आतंकी कह रहे हैं उन्हें खुद के अंदर झांक कर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव के बाद जवाब मिल जाएगा।' प्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को हराया है।  

टॅग्स :नाथूराम गोडसेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए