लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 18 कश्मीरी पंडित मारे गए, पुलवामा में फिर हुई टारगेट किलिंग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 26, 2023 16:22 IST

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद टारगेट किलिंग में आतंकियों के हाथों मारे गए कश्मीरी पंडितों की संख्या 18 हो गई है। सबसे ज्यादा कश्मीरी पंडित वर्ष 2021 में मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर टारगेट किलिंगआतंकियों ने अचन निवासी संजय पंडित को गोली मारीबाजार जा रहे थे संजय तभी आतंकियों ने मारी गोली

जम्मू: कश्मीर के पुलवामा में रविवार, 26 फरवरी को एक कश्मीरी पंडित की आतंकियों द्वारा की गई हत्या के बाद कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद टारगेट किलिंग में आतंकियों के हाथों मारे गए कश्मीरी पंडितों की संख्या 18 हो गई है। इस अरसे मे आतंकियों ने हिन्दुओं, सिखों और प्रवासी नागरिकों को भी नहीं बख्शा है। मारे गए प्रवासी नागरिकों में कई मुस्लिम भी थे।

जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अचन इलाके में रविवार को संदिग्ध आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित बैंक सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी। उसकी पहचान अचन निवासी काशी नाथ पंडित के पुत्र संजय पंडित के तौर पर की गई है। संजय को गोली मारकर आतंकी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल संजय को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिछले साल ही आतंकियों ने 3 कश्मीरी पंडितों को मौत के घाट उतारा था। जबकि वर्ष 2017 से लेकर अभी तक 45 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आतंकी मार चुके हैं। कईयों को जख्मी भी किया जा चुका है।

सबसे ज्यादा कश्मीरी पंडित वर्ष 2021 में मारे गए थे। वर्ष 2021 में ही आतंकियों ने कई प्रवासी नागरिकों को मार डाला। इतना जरूर था कि मारे जाने वाले प्रवासी नागरिकों में कई मुस्लिम भी थे जो रोजगार के सिलसिले में धरती के स्वर्ग में आए थे पर उनके लिए कश्मीर धरती का नर्क साबित हुआ था।

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2017 से लेकर अब तक कश्मीर में 289 नागरिक मारे गए हैं। इनमें से 149 नागरिक अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद ही मारे गए। जबकि अनुच्छेद 370 हटने के बाद 18 कश्मीरी पंडितों को जब निशाना बनाया गया तो सैंकड़ों कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी पलायन कर जम्मू आ गए जो पिछले 8 महीनों से अपना स्थानांतरण करवाने को आंदोलन छेड़े हुए हैं और उन्हें इस अवधि का वेतन भी नहीं मिला है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकवादीधारा 370Article 370
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?