लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी सहित कई नेताओं के बाद कांग्रेस का दावा, पार्टी का ट्विटर खाता भी हुआ बंद

By विनीत कुमार | Updated: August 12, 2021 10:25 IST

कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल लॉक कर दिया गया है। इससे पहले राहुल गांधी और फिर कांग्रेस के कुछ और बड़े नेताओं का ट्विटर हैंडल भी लॉक किए जाने की बात कांग्रेस पार्टी की ओर से कही गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि पार्टी का ट्विटर अकाउंटर लॉक कर दिया गया है।कांग्रेस ने फेसबुक पोस्ट पर अपने ट्विटर अकाउंट पर आए मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।इससे पहले राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट भी बंद किया गया था, वहीं बुधवार को कई और कांग्रेसी नेताओं के अकाउंट बद किए गए थे।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर ने पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 'लॉक' कर दिया है। कांग्रेस ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर इस संबंध में जानकारी दी है। 

कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि पार्टी का आधिकारिक ट्विटर खाता बंद कर दिया गया है। कांग्रेस ने साथ ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ये जानकारी दी है।

इससे पहले राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट भी बंद किया गया था। वहीं बुधवार देर रात कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके कई बड़े नेताओं का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया है।

ट्विटर अकाउंट को बंद किए जाने पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, 'जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे।'

कांग्रेस की ओर से बुधवार देर रात कहा गया था कि रणदीप सुरजेवाला समेत उसके पांच वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद किए गए हैं। पार्टी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :कांग्रेसट्विटरराहुल गांधीरणदीप सुरजेवालाअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील