लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बाद राजस्थान का विवाद सुलझाने में जुटी कांग्रेस, जयपुर दौरे पर वेणुगोपाल और अजय माकन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2021 10:07 IST

अब तक ये कहा जा रहा थी कि गहलोत गुट पायलट की बगावत के खिलाफ केसी वेणुगोपाल और अजय माकन के सामने अपनी बात रखना चाहता इसलिए विधायकों को फोन करके बुलाया गया था। मगर हंगामे के बाद इसे स्वागत कार्यक्रम बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधायकोें की बैठक से किया इनकारजयपुर के दौरे पर हैं केसी वेणुगोपाल और अजय माकन पंजाब के बाद राजस्थान का विवाद सुलझाने में जुटीं कांग्रेस

पंजाब कांग्रेस में विवाद के निपटारे के बाद कांग्रेस आलाकमान ने अब राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही अंदरुनी कलह को खत्म करने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में जल्द मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। इसके लिए पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी जयपुर पहुंचे हैं।

विधायक दल की बैठक या स्वागत समारोह?

इस सिलसिले में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की खबरें थी लेकिन इस बैठक का न्योता सचिन पायलट को न मिलनी की खबर से हंगामा हो गया। इसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर बैठक की बात से इनकार करते हुए इसे दिल्ली से आए नेताओं का स्वागत समारोह बताया। 

दरअसल, इससे पहले तक माना जा रहा था कि गहलोत गुट पायलट की बगावत के खिलाफ केसी वेणुगोपाल और अजय माकन के सामने अपनी बात रखना चाहता इसलिए विधायकों को फोन करके बुलाया गया था। मगर हंगामे के बाद इसे स्वागत कार्यक्रम बताया जा रहा है। वेणुगोपाल और पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन अपनी जयपुर यात्रा के दौरान कैबिनेट फेरबदल, पार्टी संगठन के जिला प्रमुखों की नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं से अहम चर्चा कर सकते है।

पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस का ध्यान 

हाल में पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद सुलझाने के बाद पार्टी आलाकमान ने अपना सारा ध्यान राजस्थान पर केंद्रित कर दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व वाले खेमे ने पिछले साल कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की मांग को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सचिन पायलट के समर्थक 18 विधायकों के बगावत करने से गहलोत सरकार पर संकट मंडराने लगा था। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण