लाइव न्यूज़ :

चुनाव हारने के बाद बोले संगीत सोम, 'शपथ ग्रहण हो जाने दो फिर बाबा का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा दोनों चलेगा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 14, 2022 16:46 IST

ठाकुर बाहुल्य सरधना विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा गांव में रविवार को आयोजित महापंचायत के दौरान संगीत सोम ने लोगों को कहा कि कोई गलत फहमी में न रहे, बस एक बार शपथ ग्रहण हो जाने दो फिर बाबा का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा दोनों चलेगा। मैं आज भी 100 विधायकों की ताकत रखता हूं। विधायकों के पास क्या है, जो मेरे पास नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसंगीत सोम ने एक जनसभा में कहा कि याद रखें बाबा का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा चलेगाविधानसभा चुनाव में संगीत सोम सपा-रालोद प्रत्याशी अतुल प्रधान से 18,200 वोटों से मात खा गयेसंगीत सोम ने कहा कि चुनाव में वो क्या यूपी के डिप्टी सीएम और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी हारे हैं

मेरठ: उत्तर प्रदेश चुनाव में सरधना विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने पहली बार जनता के बीच अपनी खामोशी को तोड़ते हुए कहा कि मेरी हार से जो खुश हो रहे हैं, वो याद रखें संगीत सोम का डंडा चलेगा।

अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले संगीत सोम सपा-रालोद प्रत्याशी अतुल प्रधान से इस चुनाव में मात खा गये। अतुल प्रधान ने संगीत सोम को 18,200 वोटों से पटखनी दी। अतुल प्रधान को कुल 1,18,047 वोट मिले। वहीं भाजपा के संगीत सोम को 99,887 वोटों से संतोष करना पड़ा।

ठाकुर बाहुल्य सरधना क्षेत्र के चौबीसी क्षेत्र के खेड़ा गांव में रविवार को आयोजित महापंचायत के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई गलत फहमी में न रहे, बस एक बार शपथ ग्रहण हो जाने दो फिर बाबा का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा दोनों चलेगा।

चुनावी हार के बाद खेड़ा गांव के जनता इंटर कॉलेज पहुंचे संगीत सोम ने एक महापंचायत में कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए लेकिन खुशी इस बात की है कि प्रदेश में विपक्षियों को करारी मत देकर सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी ही काबिज हुई है।

केशव प्रसाद मौर्य और उत्तरखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का हवाला देते हुए संगीत सोम ने कहा, "चुनाव वो क्या यूपी के डिप्टी सीएम और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी हारे हैं। लेकिन यह हार हमारे लिए एक सीख है और अपनी कमियों को दूरकर इसे हम अगली बार जरूर जीत में बदलेंगे। तुम्हारा विधायक आज भी 100 विधायकों की ताकत रखता है। गुंडों को छोड़ा नहीं जाएगा। विधायकों के पास क्या है, जो मेरे पास नहीं है।"

समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए संगीत सोम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग किसी गलतफहमी में न रहे। हम चुनाव हारे जरूर हैं, लेकिन दोगुने उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। हम मजबूत हैं और संगीत जब तक है कमजोर नहीं पड़ सकता।

मालूम हो कि भाजपा नेता संगीत सोम का नाम साल 2013 में उस समय चर्चा में आया था, जब तत्कालीन अखिलेश यादव की सरकार ने उनपर आरोप लगाया ता कि वो मुजफ्फरनगर दंगों में दंगाईं को शह दे रहे हैं।

संगीत सोम ने सरधना सीट से साल 2012 में हाजी मोहम्मद याकूब को और फिर साल 2017 के चुनाव में अतुल प्रधान को पटखनी दे दी थी लेकिन लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने में संगीत सोम चूक गये और सपा के अतुल प्रधान ने बाजी मार ली।

टॅग्स :BJPसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां