लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा के 4 सीटों पर मात खाने के बाद लालू यादव परिवार सहित पहुंचे महाकाल के शरण में

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2024 17:00 IST

पटना एयरपोर्ट से विशेष विमान से लालू यादव परिवार सहित उज्जैन गए थे। उनके साथ राजद के भी कुछ नेता गए हैं। उज्जैन में पूजा पाठ करने के बाद देर शाम मध्यप्रदेश से लालू परिवार वापस आएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देपटना एयरपोर्ट से विशेष विमान से लालू यादव परिवार सहित उज्जैन गएउज्जैन में पूजा पाठ करने के बाद देर शाम मध्यप्रदेश से लालू परिवार वापस आएगाबता दें कि उपचुनाव में चारों सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है

पटना: बिहार विधानसभा के चार सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरे परिवार के साथ महाकाल के शरण में उज्जैन गए। पटना एयरपोर्ट से विशेष विमान से लालू यादव परिवार सहित उज्जैन गए थे। उनके साथ राजद के भी कुछ नेता गए हैं। उज्जैन में पूजा पाठ करने के बाद देर शाम मध्यप्रदेश से लालू परिवार वापस आएगा। 

वही, उज्जैन के लिए उड़ान भरने के लिए तेजस्वी यादव पार्टी दफ्तर से सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे जहां से रवाना हुए। उज्जैन जाने से पहले तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के एक हैं तो सेफ हैं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कौन अलग है सब एक ही तो हैं। देश एक ही है राज्य एक ही है। बांटने का, काटने का और नफरत फैलाने का काम तो भाजपा करती है ना, ये सब लोग जान रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ये लोग झारखंड हारे हैं 2024 में और 2025 में बिहार में भी हारेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जो उपचुनाव में एनडीए वालों को जीत मिली है ये उनकी अंतिम जीत है, इसके बाद वो लोग जीतने वाले नहीं है। 

बता दें कि उपचुनाव में चारों सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है। जबकि राजद को करारी हार मिली है। राजद उपचुनाव में अपना गढ़ बचाने में भी कामयाब नहीं हो पाया है। बिहार के तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज में अब भाजपा का कब्जा है। इसके बाद आज तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?