लाइव न्यूज़ :

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

By भाषा | Updated: November 5, 2020 15:27 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), पांच नवंबर जिले में हुसेनगंज थाना पुलिस ने बाबूगंज गांव के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव खेत से बरामद किया है। उसकी आंख और गले पर चोट के निशान हैं।

इस सिलसिले में पुलिस ने मृत युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की सूचना पर बाबूगंज गांव के नजदीक एक ईंट भट्ठे के सामने खेत से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान भदेर गांव निवासी पुत्तन सिंह पटेल के बेटे जय सिंह पटेल (45) के रूप में हुई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पुत्तन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।’’

हुसेनगंज थाने की पुलिस ने बताया, ‘‘युवक के गले और आंख पर चोट के निशान हैं। प्रथमदृष्टया लगता है कि उसकी हत्या की गई है। मौत के असली कारणों की जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अध्ययन से मिलेगी।’’

मृत युवक के पिता पुत्तन के हवाले से पुलिस ने बताया, ‘‘बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे किसी का फोन आने पर जय सिंह घर से गया था। शव के पास उसका फोन नहीं मिला है। फोन की तलाश की जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए