लाइव न्यूज़ :

पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने किया थाने में आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:41 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), एक मार्च फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर नाराज एक युवक ने सोमवार को अपने पिता की हत्या करने के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जसराना थाना क्षेत्र के खेरिया पटीकरा गांव में लाल बहादुर नामक व्यक्ति ने अपने भाई हाकिम सिंह की मदद से अपने 80 वर्षीय पिता मेवाराम की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मेवाराम अपनी जमीन बेचना चाहता था और उसके बेटे हाकिम सिंह और लाल बहादुर इसी बात से नाराज थे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को लाल बहादुर ने हाकिम की मदद से अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी।

सू्त्रों ने बताया कि घटना के बाद लाल बहादुर ने जसराना थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके भाई हाकिम की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए