लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के बाद राजस्थान में चोरी हुए 150 किलो टमाटर, 350 किलो अदरक भी ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By अनिल शर्मा | Updated: July 11, 2023 15:04 IST

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, 56,000 रुपए कीमत के 150 किलो टमाटर और 350 किलो अदरक की चोरी हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के जयपुर के एक मंडी से 150 किलो टमाटर चोरी हो गए।सामने आए वीडियो में चोर चेहरे पर मास्क लगाए दिखाई दिए।

जयपुरः टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच इसके चोरी किए जाने के वारदातों में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। कर्नाटक, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में टमाटर के चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। ना सिर्फ टमाटर बल्कि चोरों ने 350 किलों अदरक भी उठा ले गए। 

घटना जयपुर की मुहाना मंडी की है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 56,000 रुपए कीमत के 150 किलो टमाटर और 350 किलो अदरक की चोरी हुई है। सीसीटीवी फुजेट में दो चोर मुंह पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। टमाटर व अदरक चोरी होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कर्नाटक में एक किसान के खेत से 2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी हो गए थे। मामला कर्नाटक के हसन जिले का था। पीड़ित किसान ने बताया था कि 4 जुलाई की रात चोरों ने उसके खेत से 2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी कर गए।  उन्होंने 2 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती की थी। टमाटर लेने के लिए उन्होंने कर्ज भी लिया था। टमाटर के भाव में आए उछाल से उन्हें कुछ कमाई की उम्मीद थी।  इससे पहले मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां किसान के खेत से चोर टमाटर चोरी कर लिए।

 

टॅग्स :जयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

ज़रा हटकेफर्जी किन्नर बनकर कर रहे थे वसूली! पुलिस ने खोला बड़ा राज, 9 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष