लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र सीमा बल में शामिल होने के बाद वर्दी में गांव पहुंचने पर युवती का हुआ जोरदार स्वागत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:17 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

राजगढ़, 22 दिसंबर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक खेतिहर मजदूर की 27 वर्षीय बेटी शस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में नियुक्ति के बाद जब पहली दफा वर्दी में अपने पैतृक गांव पहुंची तब ग्रामीणों ने ढोल की थाप पर उसका जोरदार स्वागत किया।

संध्या भिलाला के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण था। वह गांव में अपने पिता को खेती के काम में हाथ बंटाती थी और अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी।

लोग सशस्त्र बल में शामिल होने के उसके दृढ़ संकल्प की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उसने मध्य प्रदेश के अपने छोटे से गांव और परिवार को भी सम्मान दिलाया है।

संध्या का कहना है कि लड़कियों को कभी हार नहीं माननी चाहिए और अपने लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्ष जारी रखना चाहिए।

वह इस साल अप्रैल में चयन के बाद एसएसबी प्रशिक्षण के लिए अलवर (राजस्थान) गयी थी और लंबे अंतराल के बाद शनिवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पिपलिया रसोदा लौटी है।

वर्दी पहने अपने घर लौटने पर गांव वालों ने ढोल की थाप पर और फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रामीण ने उसे घोड़े पर बैठा कर गांव में जुलूस निकाला। उसके इस गर्मजोशी भरे स्वागत कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में व्यापक रुप से प्रसारित हुआ है। इसमें उसे ग्रामीणों के साथ डांस करते हुए भी देखा जा सकता है।

अपने स्वागत से अभिभूत संध्या ने कहा कि यह क्षण उनके लिए एक भावनात्मक पल था जब उसके गांव वालों ने उसका स्वागत किया।

उसके छोटे भाई उमेश भिलाला ने कहा कि एसएसबी के लिए चुने जाने से पहले संध्या खेती के काम में पिता देवचंद भिलाला की सहायता करती थी और इसके साथ ही वह हिंदी साहित्य में एमए की पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए ट्यूशन क्लास भी लेती थी।

संध्या ने कहा कि माता-पिता के समर्थन के बिना उसके लिए यह लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं था। महिलाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने की अपील करते हुए संध्या ने कहा, ‘‘ लड़कियों को कभी हार नहीं माननी चाहिए और अपने द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष जारी रखना चाहिए।’’

संध्या के भाई ने कहा, ‘‘ मेरी बहन को शुरु से ही सशस्त्र बलों में शामिल होने का जुनून था। उसने बहुत मेहनत की और अपना लक्ष्य हासिल किया। अब लोग हमारा सम्मान करने लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए