लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बाद अब लद्दाख में कुत्तों का आतंक, हर रोज आ रहे आधे दर्जन से अधिक काटने के मामले

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 9, 2023 11:42 IST

लद्दाख में लगभह हर रोज कुत्तों द्वारा काटे जाने के सात से आठ मामले सामने आ रहे हैं। कश्मीर में सिर्फ साढ़े तीन सालों के भीतर जनवरी 2019 से जुलाई 2022 के बीच कुत्तों के काटने के 65 हजार से अधिक मामले सामने आए थे।

Open in App

जम्मू: जम्मू कश्मीर के बाद अब बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख में भी कुत्तों का आतंक देखा जा रहा है। इन कुत्तों के आतंक से छुटकारे के सभी प्रयास भी पूरी तरह सफल नहीं हो पा रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो जम्मू कश्मीर में प्रतिदिन 50 मामले कुत्तों के काटने के आ रहे हैं। लद्दाख में भी यह प्रतिदिन सात से आठ हो चुके हैं। कश्मीर में सिर्फ साढ़े तीन सालों के भीतर जनवरी 2019 से जुलाई 2022 के बीच कुत्तों के काटने के 65 हजार से अधिक मामले सामने आए थे।

प्रदेश में सबसे अधिक कुत्तों के काटने के मामले श्रीनगर में आ रहे हैं। कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलवाने के प्रयास भी हो रहे हैं। लद्दाख में पिछले 10 सालों के भीतर वर्ष 2013 से अभी तक 22145 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। श्रीनगर में भी प्रतिदिन 50 से 60 नसबंदियां की जा रही हैं पर यह अक्सर फंड की कमी का रोना रोते हुए यह रूक जाती हैं।

मजेदार बात यह है कि जम्मू नगरपालिका का दावा है कि जम्मू शहर में कुल 40 हजार कुत्तों में से 30 हजार की नसबंदी हो चुकी है और फिर भी कुत्तों के काटने के मामलों में कोई कमी नहीं दिख रही है। 

आप सोच रहे होंगें की नसबंदी और कुत्तों के काटने का क्या संबंध है तो यह दरअसल जम्मू नगरपालिका के अधिकारियों का दावा है कि कुत्तों की अगर नसबंदी कर दी जाती है तो वे आक्रामक नहीं रहते और काटते भी नहीं है। हालांकि, इस बीच बढ़ते आंकड़े अधिकारियों दावों की पोल जरूर खोल रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण