लाइव न्यूज़ :

होली के बाद केजरीवाल सरकार पेश करेगी दिल्ली का बजट, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कही ये बात

By भाषा | Updated: February 17, 2020 20:53 IST

वित्त और शिक्षा के अलावा उनके पास पर्यटन, कला, संस्कृति और भाषाएं, सतर्कता और सेवा विभाग की भी जिम्मेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देनव गठित आप सरकार में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सिसोदिया ने विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कीनव गठित आप सरकार में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सिसोदिया ने विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि आप सरकार होली के बाद दिल्ली का 2020-21 का बजट पेश करेगी । पद संभालने के एक दिन बाद उन्होंने कई बैठकें करते हुए बजट बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत की। इस साल होली 10 मार्च को है।

वित्त विभाग के साथ बैठक में सिसोदिया ने विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा किए गए चुनावी वादों के संबंध में कई मुद्दों पर चर्चा की और अधिकारियों से बजट में उन प्रावधानों को शामिल करने को कहा। व्यापार और कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने कर चोरी रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बजट बनाने की कवायद दिसंबर से ही शुरू हो जाती है लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण हम ऐसा नहीं कर पाए। अगले 20-25 दिनों में हम बजट तैयार करने के लिए कठिन मेहनत करेंगे और होली के बाद इसे पेश करेंगे। ’’

नव गठित आप सरकार में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सिसोदिया ने विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे एक प्रस्ताव का खाका तैयार करने को कहा जिससे कक्षा बारहवीं में 60 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों का कॉलेजों में दाखिला सुनिश्चित हो।

वित्त और शिक्षा के अलावा उनके पास पर्यटन, कला, संस्कृति और भाषाएं, सतर्कता और सेवा विभाग की भी जिम्मेदारी है। नव गठित आप सरकार में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सिसोदिया ने विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील