लाइव न्यूज़ :

सांड़ से टकराने के बाद मालगाड़ी बेपटरी, दो डिब्बे उतरे, यात्रियों को खासी परेशानी

By भाषा | Updated: September 9, 2019 12:50 IST

मथुरा जंक्शन स्टेशन के निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि देर शाम तक पटरियों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया तथा अब यातायात सामान्य हो गया है। उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना में दो डिब्बे पटरी से उतर गए और 150 मीटर हिस्से में 50 से अधिक स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए।रविवार शाम करीब पांच बजे एक सांड़ बिरजापुर गांव के निकट मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया।

मथुरा-अछनेरा रेलखण्ड में सांड़ से टकराने के कारण एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में करीब 150 मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई।

इस वजह से आगरा से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन चार घंटे तक फंसी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी सीमेंट लेने राजस्थान जा रही थी। रविवार शाम करीब पांच बजे एक सांड़ बिरजापुर गांव के निकट मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया।

इस घटना में दो डिब्बे पटरी से उतर गए और 150 मीटर हिस्से में 50 से अधिक स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पर परिचालन अधिकारी पीडब्लूआई श्याम कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर सीबी प्रसाद मौके पर पहुंचे।

मथुरा जंक्शन स्टेशन के निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि देर शाम तक पटरियों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया तथा अब यातायात सामान्य हो गया है। उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 

टॅग्स :भारतीय रेलमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो