लाइव न्यूज़ :

पत्नी के बाद अब मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना पॉजिटिव, पूरी उत्तराखंड सरकार हो सकती है क्वारंटाइन

By अनुराग आनंद | Updated: May 31, 2020 19:17 IST

मंत्री सतपाल महाराज के अलावा, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा उनके बेटे, बहू समेत स्टाफ के 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसतपाल महाराज शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे।इस मीटिंग में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे।

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या के बीच उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई थी। वे फिलहाल ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है। 

मंत्री के अलावा, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा उनके बेटे, बहू समेत स्टाफ के 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद हड़कंप मच गया है क्योंकि सतपाल महाराज शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे। 

इस मीटिंग में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। इतना ही नहीं पर्यटन विभाग की एक बैठक में भी सतपाल महाराज शामिल हुए थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को क्वरांटाइन किया जाता है।

बता दें कि रविवार सुबह मंत्री के पत्नी के कोरोना पॉजिटिव खबर सामने आने के बाद से ही राज्य सरकार के मंत्रीमंडल में हड़कंप मच गया है।  मंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम एक निजी प्रयोगशाला से मिली अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में उनके कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृता पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। शर्मा ने बताया कि सतपाल महाराज और उनका परिवार घर में पृथक-वास में रह रहा है।

मंत्री की पत्नी के कोविड-19 से पीड़ित होने से हड़कंप मच गया है क्योंकि मंत्री ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था और इस दौरान अधिकारियों के साथ भी बैठकें करते रहे हैं। इस बीच, उत्तराखंड में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 749 हो गयी है।  

टॅग्स :उत्तराखण्डजनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,हरीश रावतकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप