लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में खराब खाने से 70 यात्रियों को फूड प्वाइजनिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2019 08:28 IST

यात्रियों ने बताया कि रात में खाना ठीक नहीं दिया गया. इसी वजह से बी1, बी3, बी4, बी8, बी9 कोच में यात्रियों की तबीयत बिगड़ी. इस दौरान मुरी स्टेशन पर 10.12 बजे जैसे ही ट्रेन पहुंची, स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई.

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी पत्रकार को रेलवे के सुरक्षा बलों ने ट्रेन के भीतर जाने नहीं दियाघटना के बाद लोगों ने बोकारो रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया.रेलवे में खाने की गुणवत्ता की पोल तब खुल गई है

रेलवे में खाने की गुणवत्ता की पोल तब खुल गई जब नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में खराब भोजन खाने की वजह से थर्ड एसी के पांच कोच के 70 से ज्यादा यात्रियों की तबीयत खराब हो गई. इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं. सभी बीमार यात्रियों का बोकारो स्टेशन पर चिकित्सकों ने इलाज किया. घटना के बाद लोगों ने बोकारो रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया. बाद में किसी तरह से ट्रेन को भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया.

इस दौरान गोमो, बोकारो और मुरी स्टेशनों पर डॉक्टर पहुंचे व यात्रियों का इलाज किया. टाटानगर में भी डॉक्टरों की टीम को तैनात रखा गया. वहीं, राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों की मदद के लिए ट्रेन में भी डॉक्टरों की एक टीम को तैनात रखा गया. यात्रियों ने बताया कि रात में खाना ठीक नहीं दिया गया. इसी वजह से बी1, बी3, बी4, बी8, बी9 कोच में यात्रियों की तबीयत बिगड़ी. इस दौरान मुरी स्टेशन पर 10.12 बजे जैसे ही ट्रेन पहुंची, स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. लोग मदद के लिए भागते नजर आए.

सूचना पाकर रेलवे के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. जे. कच्छप, स्टेशन प्रबंधक एम एस खान, आरपीएफ के मुरी पोस्ट प्रभारी यू. के. सिंह समेत कई बडे अधिकारी स्टेशन पर पहुंचे. स्थानीय सिंगपुर नर्सिंग होम के डॉ. रमणेश प्रसाद भी अपनी टीम के साथ पहुंचे. प्लेटफार्म एक पर कई एम्बुलेंसों की थोड़ी देर में ही लाइन लग गई. राजधानी के तीन बोगियों के करीब 30 से भी ज्यादा लोग बेहोशी जैसी हालत में थे. बोकारो स्टेशन पर 45 मिनट ट्रेन खड़ी रही: घटना के बाद बोकारो रेलवे स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही.

घटना को कवर करने आए किसी भी पत्रकार को रेलवे के सुरक्षा बलों ने ट्रेन के भीतर जाने नहीं दिया. कई यात्री अपनी परेशानी बताना चाह रहे थे. फिलहाल रेलवे अधिकारी इस मामले में जांच कर रहे हैं. बॉक्स अब सब ठीक है।

भोजन की जांच के लिए नमूने लिए

रेलवे रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि गोमो स्टेशन के डॉक्टरों ने बीमार यात्रियों को देखा और अब वे सब ठीक हैं. अन्य स्टेशनों में भी डॉक्टरों ने यात्रियों की जांच की. एहतियात के तौर पर डॉक्टर ट्रेन में मौजूद हैं. सभी यात्री अब ठीक हैं. किसी को भी ट्रेन से उतारा नहीं गया है. पैंट्री कार (भोजन यान) की जांच की जा रही है. भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए उसके नमूने लिए गए हैं.''

टॅग्स :भारतीय रेलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए