लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘भोंसले’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद सारे मलाल दूर हो गए : मनोज बाजपेयी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 11:48 IST

Open in App

मुम्बई, 24 मार्च अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि उनके करियर में कई ऐसे मौके आए जब उन्हें उन किरदारों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिलने का अफसोस हुआ, जो उनके ‘‘दिल के करीब थे’’ लेकिन फिल्म ‘भोंसले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने के बाद अब उनका यह मलाल दूर हो गया है।

अभिनेता मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘भोंसले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उनके साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष को फिल्म ‘असुरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा सोमवार को की गई थी।

बाजपेयी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कई मौकों पर, मेरे कई प्रशंसनीय किरदारों के लिए... जो मेरे दिल के बेहद करीब थे और जिन पर मुझे बेहद गर्व था.. उनके लिए मुझे सम्मानित नहीं किया गया। मेरे प्रशंसकों ने, जिन्हें मेरे काम के बारे मे पता था, इसका विरोध भी किया... लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे हमेशा से पता था कि एक दिन भगवान मुझ पर मेहरबान होगा। वह कई वर्षों से जारी मेरे संघर्ष को देखेगा। वह मुझे जरूर इसके लिए कोई तोहफा देगा...’’

फिल्म ‘भोंसले’ को 2018 में कई फिल्म महोत्सवों में प्रदर्शित किया गया था । भारत में पिछले साल डिजिटल मंच ‘सोनी लिव’ पर यह फिल्म रिलीज हुई थी।

बाजपेयी को 1998 में आई फिल्म ‘सत्या’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता की श्रेणी में भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां