लाइव न्यूज़ :

बिहार में रमजान को लेकर अल्पसंख्यक कर्मचारियों को छूट के बाद उठी नवरात्र पर छूट की मांग, विधानसभा में भाजपा ने उठाया मुद्दा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2023 16:02 IST

भाजपा ने बिहार में रमजान में काम के घंटों में छूट दिए जाने की नीति को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में सोंमवार को यह मुद्दा उठाया

Open in App

पटना: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा रमजान के मौके पर अल्पसंख्यक वर्ग के कर्मचारियों को ड्यूटी के घंटे में छूट दिये जाने को लेकर सियासत गर्म है। भाजपा इसको लेकर सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में मांग करते हुए कहा कि नवरात्र के मौके पर भी सरकारी कर्मियों के ऑफिस आने-जाने के मामले में छूट की घोषणा की जानी चाहिए। 

दरअसल, भोजनावकाश के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विजय सिन्हा ने कहा कि 22 तारीख से चैती नवरात्र की शुरूआत हो रही है। ऐसे में बिहार सरकार सरकारी सेवकों के लिए एक घंटे की छूट दे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हाल ही में सरकार ने रमजान को लेकर अल्पसंख्यक सरकारी सेवकों की ड्यूटी में एक घंटे की छूट दी है। ऐसे में नवरात्र पर भी एक घंटे की छूट दी जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि आप बैठ जायें। आपने अपनी बात कह दी है। 

इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। ऐसा नहीं चलेगा। जब अल्पसंख्यक धर्मावलंबी सरकारी कर्मचारियों को रमजान पर छूट मिल सकती है तो अन्य को क्यों नहीं? उस वक्त सदन में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठे हुए हैं, वे सरकार की तरफ से जवाब दें। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को बिठा दिया।

टॅग्स :बिहार समाचाररमजान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप