लाइव न्यूज़ :

CWC की बैठक में पी चिदंबरम हुए भावुक, राहुल गांधी से कहा- अध्यक्ष पद छोड़ने पर दक्षिण भारत के कार्यकर्ता आत्महत्या कर लेंगे

By विकास कुमार | Updated: May 25, 2019 18:43 IST

चिदम्बरम ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि अगर आपने पद से इस्तीफा दिया तो दक्षिण भारत के कांग्रेस कार्यकर्ता आत्महत्या कर लेंगे. इस बार तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के कारण वाम दल सिर्फ 1 सीट जीत पाए और कांग्रेस गठबंधन को 19 सीटें हासिल हुई.रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को पार्टी ने नकार दिया है.

देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भावनात्मक अपील की है कि वो अध्यक्ष पद न छोड़ें. उन्होंने कहा है कि उनके पद छोड़ने के कारण दक्षिण भारत के कांग्रेस के कार्यकर्ता आत्महत्या कर लेंगे. 

आज कांग्रेस वर्किंग समिति की बैठक में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता जुटे थे जिसमें राहुल गांधी ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की लेकिन जिसे सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से खारिज कर दिया. वहीं पी चिदम्बरम बैठक के दौरान भावुक हो गए. 

उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि अगर आपने पद से इस्तीफा दिया तो दक्षिण भारत के कांग्रेस कार्यकर्ता आत्महत्या कर लेंगे.

इस बार तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के कारण वाम दल सिर्फ 1 सीट जीत पाए और कांग्रेस गठबंधन को 19 सीटें हासिल हुई.

 

बैठक के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को पार्टी ने नकार दिया है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीपी चिदंबरमसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील