लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी के 'रावण' की धमकी के बाद मुजफ्फरनगर में 'हनुमान धाम' की सुरक्षा बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: December 8, 2018 13:30 IST

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने गत रविवार को कहा था कि दलित समुदाय के लोगों को सभी हनुमान मंदिरों पर कब्जा कर वहां दलित पुजारी नियुक्त करने चाहिए।

Open in App

मुजफ्फरनगर,  शुक्रताल में ‘हुनमान धाम’ की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह कदम भीम आर्मी के इस तरह के सभी मंदिरों पर कब्जा करने के आह्वान के मद्देनजर उठाया गया है।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने गत रविवार को कहा था कि दलित समुदाय के लोगों को सभी हनुमान मंदिरों पर कब्जा कर वहां दलित पुजारी नियुक्त करने चाहिए।

 चंद्रशेखर ने यह आह्वान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान को दलित बताए जाने के बाद किया था।

अधिकारियों ने बताया कि पीएसी और पुलिस टीम हनुमान धाम में तैनात की गई हैं, ताकि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर पर कब्जा करने के किसी भी प्रयास को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि अभी तक यहां किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।

राजस्थान के अलवर जिले में एक रैली संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा था, ‘‘हनुमान एक वनवासी, वंचित और दलित थे। बजरंग बली ने उत्तर से दक्षिण तक और पूर्व से पश्चिम तक सभी भारतीय समुदायों को साथ लाने के लिए काम किया।’’

आदित्यनाथ को एक दक्षिणपंथी समूह ने कानूनी नोटिस भेजा है और उनसे भगवान हनुमान को दलित बताने पर माफी मांगने को कहा है।

वहीं, पिछले सप्ताह अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय आयोग (एनसीएसटी) के प्रमुख नंद कुमार साई ने दावा किया था कि हनुमान आदिवासी थे।

टॅग्स :भीम आर्मीयोगी आदित्यनाथहनुमान जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत