लाइव न्यूज़ :

आखिरकार! 48 घंटे बाद बाहर निकाला गया 60 फुट गहरे बोरवेल में फंसा बच्चा

By भाषा | Updated: March 23, 2019 05:51 IST

नदीम बुधवार को खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। एनडीआरएफ कर्मियों के नदीम को बाहर निकालने ही वहां मौजूद उत्साहित ग्रामिणों ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाए।

Open in App

हिसार, 22 मार्च: हरियाणा में हिसार जिले के बालसमंद गांव में 60 फुट गहरे बोरवेल में गिरे डेढ़ साल के बच्चे को आखिरकार 48 घंटे बाद बाहर निकाल लिया गया है। नदीम बुधवार को खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। एनडीआरएफ कर्मियों के नदीम को बाहर निकालने ही वहां मौजूद उत्साहित ग्रामिणों ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाए।

हिसार के उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कठिन बचाव अभियान के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। वह एकदम सुरक्षित है। हमने उसे हिसार के अग्रोहा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां डॉक्टर उसकी गहन चिकित्सीय जांच कर उस पर नजर रखेंगे।’’ करीब 48 घंटे से बच्चे को बोरवेल से निकालने का अभियान जारी था। गांव में गुरुवार को होली का त्योहार भी नहीं बनाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना के विशेषज्ञों के एक दल द्वारा चलाए जा रहे बचाव अभियान में असैन्य और पुलिस अधिकारी मदद कर रहे थे। जब बचावकर्मी शुक्रवार को उस स्थान के निकट पहुंचे जहां बच्चा फंसा था, तभी मशीन से खुदाई रोक दी गई और अब आगे बढ़ने के लिये हाथ से ही खुदाई की गयी ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि मिट्टी बच्चे पर नहीं गिरे।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने इससे पहले बोरवेल से 20 फुट दूर इसके समानांतर खुदाई शुरू की थी। प्रशासन की योजना सुरंग बनाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने की थी। बोरवेल में ‘नाइट विज़न कैमरा’ डाला गया है, जिसके जरिए बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखी गयी । स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे का नाम नदीम है और वह कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था तभी वह अचानक से बोरवेल में गिर गया। बच्चे के पिता मजदूर हैं।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील