लाइव न्यूज़ :

लगभग पांच माह बाद देवघर का बाबा धाम खुला, भक्तों में उत्साह

By भाषा | Updated: September 19, 2021 00:06 IST

Open in App

देवघर, 18 सितंबर कोरोना वायरस महामारी के कारण लगातार लगभग पांच माह तक बंद देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर को शनिवार शाम को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया जिससे श्रद्धालुओं तथा पुजारियों में भारी उत्साह है।

कोविड-19 के चलते पिछले लगभग पांच माह से बाबा वैद्यनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए बंद था जिसे खोल दिया गया। हालांकि पहले दिन आज अपेक्षाकृत भीड़ कम थी लेकिन जो श्रद्धालु बाहर से पूजा करने आए थे उनमें भारी उत्साह दिखाई दिया।

जिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन के लिए ई- पास बना रखा था उन्हें ही मंदिर प्रवेश की अनुमति मिली।

मानसरोवर के निकट ई-पास की जांच के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया जा रहा था। मंदिर परिसर में मजिस्ट्रेट और पुलिस की व्यापक व्यवस्था थी।

दूसरी ओर मंदिर खुलने से तीर्थ पुरोहितों, दुकानदारों, फूल माला बेचने वालों समेत मंदिर पर आश्रित अन्य लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।

हालांकि लोगों की मांग थी कि धीरे-धीरे पूरा मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाए जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

आज सुबह-सुबह देवघर के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने बाबा मंदिर जाकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी मंदिर व्यवस्था की देखरेख में लगे थे।

इसी सप्ताह 14 सितंबर को झारखंड सरकार ने कोविड-19 के मामलों में कमी को देखते हुए पूजा स्थलों में भक्तों को प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया था।

फिलहाल देवघर के बाबा धाम में प्रति घंटे सिर्फ 100 भक्तों को ई-पास के आधार पर दर्शन की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने मंदिर में सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक ही श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?