लाइव न्यूज़ :

10 साल बाद एक बार फिर से लगेगी अटल टनल पर सोनिया गांधी के नाम की पट्टिका!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 19:14 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को आदेश जारी कर पांच दिनों के भीतर अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका को फिर से स्थापित करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअटल टनल पटि्टका पर सियासत गरमाई।बीजेपी बोली अगर टनल का नाम बदला तो सड़कों पर उतर कर करेंगे विरोध। अटल टनल का नाम नहीं बदला जा रहा है-सीएम सुक्खू

शिमलाः हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के साथ बीजेपी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को भी बदला जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता की कमान संभालते ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक कर अटल टनल पर सोनिया गांधी के नाम की पट्टिका दोबारा लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

बीजेपी सड़कों पर उतर कर करेगी विरोध प्रदर्शन

इस फैसले को भाजपा प्रदेश सचिव एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस की सरकार बनते ही तुगलकी सरकार के तुगलकी फरमान जारी होने शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की जा रही राजनीति जनविरोधी है।

उन्होंने कहा कि 'अगर अटल टनल रोहतांग से अटल बिहारी वाजपेयी जी की पट्टीका हटाई गई तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी। सत्ता में आते ही कांग्रेस जिस तरह के फैसले ले रही हे, वह पार्टी की तानाशाही कार्यशैली को दर्शा रहा है। ऐसा रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'

अटल टनल का नाम नहीं बदल रहे

वहीं दूसरी तरफ सीएम सुक्खू ने बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वो अटल टनल का नाम नहीं बदल रहे, उन्होंने कहा कि 'हम  अटल टनल का नाम नहीं बदल रहे। बीजेपी ने यहां से सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका हटाई थी। हम बस वो पट्टिका फिर से लगवाएंगे।'

उन्होंने कहा कि इसकी आधारशिला कांग्रेस के समय यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने रखी थी और अब इसका उद्घाटन पीएम मोदी की ओर से किया गया तो सोनिया गांधी की पट्टिका को वहां से हटा दिया गया। जिसे अब कांग्रेस दोबारा लगाएगी। बीजेपी के समय लगी उद्घाटन पट्टिकाओं के साथ कांग्रेस किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेगी। इसके लिए बीजेपी नेता सुनिश्चित रहें। 

आपको बता दें कि 28 जून, 2010 को अटल टनल की आधारशिला रखी गई थी। इस दौरान यूपीए की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी और देश के रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने इसका शिलान्यास किया था। उस वक्त इस टनल का नाम रोहतांग टनल था। 4 अक्टूबर, 2020 को अटल टनल के उद्घाटन के वक्त यह शिलान्यास पट्टिका वहां से गायब हो गई।

इसके बाद से ही विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस लगातार पट्टिका को दोबारा लगाए जाने की मांग उठा रही थी। हालांकि यह पट्टिका अब तक नहीं लग सकी।  हिमाचल प्रदेश की सत्ता की कमान संभालते ही कांग्रेस ने मामला संबंधित प्राधिकारी के पास उठाने का का फैसला लिया है। 

टॅग्स :अटल टनलहिमाचल प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम