लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से हिन्दुओं-सिखों को किया जाएगा रेस्क्यू, केंद्रीय मंत्री हरदीप ने दिया बड़ा बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2021 16:06 IST

भारत सरकार ने अफगानिस्तान से कई भारतीय नागरिकों को रेसक्यू किया लेकिन अब भी वहां बड़ी तादाद में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं.

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं. आतंकियों के कहर के चलते न सिर्फ अफगान नागरिकों बल्कि वहां रहने वाले अन्य विदेशी नागरिकों की जान पर भी बन आई है. भारत सरकार ने अफगानिस्तान से कई भारतीय नागरिकों को रेसक्यू किया लेकिन अब भी वहां बड़ी तादाद में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं. 

वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने कहा है कि अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए विदेश मंत्रालय और इसके लिए जिम्मेदार लोग मदद करेंगे. उन्होंने कहा, अफगानिस्तान में फंसे सिखों और हिंदुओं को निकालने के लिए विदेश मंत्रालय और अन्य मदद करेंगे.

उन्होंने कहा कि, सरकार अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. विदेश मत्रालय इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम करेगा. विदेश मंत्रालय के अलावा अगर किसी अन्य की जरूरत होगी तो उसकी मदद ली जाएगी. 

बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों का कब्चा हो गया है. बीते दिन आतंकियों ने राजधानी काबुल पर कब्जा कर इस बात की घोषणा की थी. इसी के साथ राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ काजिकिस्तान जा चुके हैं. सरकार बड़े स्तर पर नागरिकों को निकालने के लिए प्रयासरत है लेकिन आज काबुल एयरपोर्ट से संचालन पूरी तरह बंद है जिसके चलते उड़ाने रोक दी गई है.

 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी