लाइव न्यूज़ :

अफगान सिख, हिंदू समुदायों के प्रतिनिधियों के संपर्क में, आपातकालीन संपर्क नंबर जारी, विदेश मंत्रालय ने कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2021 19:40 IST

Afghanistan Crisis: विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार अफगानिस्तान में सभी घटनाक्रमों पर करीब से नजर रख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअरिंदम बागची ने कहा कि हमने आपातकालीन संपर्क नंबर प्रसारित किए थे।अफगानिस्तान में अभी भी कुछ भारतीय नागरिक हैं जो वापस आना चाहते हैं और हम उनके संपर्क में हैं।काबुल हवाई अड्डे से वाणिज्यिक संचालन आज निलंबित कर दिया गया है।

Afghanistan Crisis: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अफगानिस्तान के काबुल में पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा स्थिति काफी खराब हो गई है। हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर सलाह जारी कर रहे हैं।

अरिंदम बागची ने कहा कि हमने आपातकालीन संपर्क नंबर प्रसारित किए थे और समुदाय के सदस्यों को भी सहायता प्रदान कर रहे थे। हम जानते हैं कि अफगानिस्तान में अभी भी कुछ भारतीय नागरिक हैं जो वापस आना चाहते हैं और हम उनके संपर्क में हैं।

काबुल हवाई अड्डे से वाणिज्यिक संचालन आज निलंबित कर दिया गया है। इसने हमारे प्रत्यावर्तन प्रयासों में ठहराव को मजबूर कर दिया है। हम प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए उड़ानों के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम अफगान सिख, हिंदू समुदायों के प्रतिनिधियों के संपर्क में हैं। उन लोगों को मदद उपलब्ध कराई जायेगी, जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं। हम जानते हैं कि अफगानिस्तान में कुछ भारतीय नागरिक हैं, जो वापस लौटना चाहते हैं और हम उनके संपर्क में हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार अफगानिस्तान में सभी घटनाक्रमों पर करीब से नजर रख रही है। पिछले कुछ दिनों में काबुल में सुरक्षा स्थिति काफी खराब हो गई है, यह तेजी से बदल रही है। काबुल हवाई अड्डे से उड़ानों का वाणिज्यिक संचालन स्थगित, प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए उड़ानों के फिर से शुरू होने का इंतजार है। अफगानिस्तान में भारतीय नागरिकों और हमारे हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम सरकार उठाएगी।

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकानरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी