लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने आप सरकार को भेजा नोटिस, कहा- दिल्ली के लिए नियुक्त हो महाधिवक्ता

By भाषा | Updated: March 31, 2020 14:55 IST

याचिकाकर्ता ने याचिका में दलील दी है कि दिल्ली को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 239एए के तहत विधानसभा को लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि के अलावा संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य या समवर्ती सूची में उल्लिखित किसी भी अन्य मामले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिये कानून बनाने का अधिकार है।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका में कहा गया है कि इसमें महाधिवक्ता की नियुक्ति भी शामिल होगी। दिल्ली के लिए महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय ने केजरीवाल सरकार को नोटिस जारी किया।

नई दिल्ली: दिल्ली के लिए महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल सरकार को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने याचिकाकर्ता अभिजीत मिश्रा की याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया और उससे 22 मई तक जवाब मांगा है। 

याचिकाकर्ता ने याचिका में दलील दी है कि दिल्ली को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 239एए के तहत विधानसभा को लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि के अलावा संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य या समवर्ती सूची में उल्लिखित किसी भी अन्य मामले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिये कानून बनाने का अधिकार है। याचिका में कहा गया है कि इसमें महाधिवक्ता की नियुक्ति भी शामिल होगी। 

खुद को वित्तीय अर्थशास्त्री बताने वाले मिश्रा ने याचिका में कहा है कि प्रशासनिक और शासकीय मामलों में दिल्ली सरकार को कानूनी सलाह देने के लिये महाधिवक्ता का पद होना आवश्यक है। अधिवक्ता पायल बहल और अमित सिंह के माध्यम से दायर याचिका में महाधिवक्ता की नियुक्ति के लिये ‘नियम और शर्ते’ तैयार करने तथा इस पद के लिये चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक समिति बनाने का भी अनुरोध किया गया है।

मिश्रा ने याचिका में कहा है कि उनकी शिकायत के जवाब में दिल्ली सरकार ने उन्हें सूचित किया कि महाधिवक्ता की नियुक्ति उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इसके बाद ही यह जनहित याचिका दायर की गई है।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील