लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा पर 'अवैध निगरानी' का आरोप लगाने वाले वकील जय अनंत देहाद्राई ने कहा, "उनका इतिहास ही ऐसा है, सीबीआई में शिकायत की है, पीछे नहीं हटूंगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 3, 2024 12:23 IST

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा पर अपने खिलाफ कथित निगरानी कराने का आरोप लगाने के बाद वकील जय अनंत देहाद्राई ने कहा है कि वो अपनी शिकायत सीबीआई में दर्ज करा चुके हैं और अब वो पीछे नहीं हटेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजय देहाद्राई ने कहा कि वो महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई में दर्ज कराई शिकायत से पीछे नहीं हटेंगे उन्होंने तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा पर अपने खिलाफ कथित निगरानी कराने का आरोप लगाया हैजय अनंत देहाद्राई तृणमूल नेता महुआ मोइत्र के कथित 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में शिकायतकर्ता थे

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा पर अपने खिलाफ कथित निगरानी कराने का आरोप लगाने के बाद वकील जय अनंत देहाद्राई ने कहा है कि वो अपनी शिकायत सीबीआई में दर्ज करा चुके हैं और अब वो पीछे नहीं हटेंगे।

वकील जय अनंत देहाद्राई तृणमूल नेता महुआ मोइत्र के कथित 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में शिकायतकर्ता थे, जिसके कारण मोइत्रा को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था।

देहाद्राई ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "मैंने अपनी शिकायत सीबीआई को दे दी है। यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। ओडिशा के कुछ लोग हैं, जो उन लोगों को पैसे और सपोर्ट दे रहे हैं, जिनके खिलाफ मैंने सीबीआई में शिकायत दर्ज की है। ये लड़ाई थोड़ी खतरनाक है, लेकिन मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा।''

इससे पहले वकील जय अनंत देहाद्राई ने बीते मंगलवार को आरोप लगाया कि तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल पुलिस में अपने संपर्कों के जरिये उनकी अवैध निगरानी करा रही हैं।

देहाद्राई ने इस संबंध में 29 दिसंबर को सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा कि ऐसी संभावना हो सकती है कि महुआ मोइत्रा उनके फोन नंबर का उपयोग करके उनको फिजिकली "ट्रैक" करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया है, "मोइत्रा का बंगाल पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने प्रभाव और संबंधों का दुरुपयोग करके निजी व्यक्तियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) प्राप्त करने का सिद्ध इतिहास है ताकि वो उन लोगों के सटीक ठिकानों पर निगरानी रख सकें, जो उनके संपर्क में हैं।"

वकील देहाद्राई ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि तृणमूल नेता मोइत्रा साल 2019 में सुहान मुखर्जी नामक एक शख्स को इसी तरह से ट्रैक कर रही थीं।

उन्होंने आगे कहा, "मोइत्रा ने मुझे पहले भी कई मौकों पर मौखिक रूप से और व्हाट्सएप पर 29 सितंबर 2019 को लिखित रूप में बताया था कि वह अपने अपने पूर्व प्रेमी सुहान मुखर्जी पर सक्रिय रूप से नज़र रख रही थी क्योंकि उन्हें सुहान पर एक जर्मन महिला के साथ संबंध होने का संदेह था।"

इसके साथ जय अनंत देहाद्राई ने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ बंगाल पुलिस अधिकारियों की मदद से मोइत्रा के पास सुहान मुखर्जी के फोन के पूरे कॉल रिकॉर्ड मौजूद थे, जिसमें उन्हें उन व्यक्तियों के बारे में सटीक जानकारी थी, जो मुखजी के संपर्क में थे।

अधिवक्ता देहाद्राई ने यह भी कहा कि महुआ मोइत्रा ने उन्हें पहले भी कई बार धमकियां दी थी। वकील जय अनंत ने कहा कि कई मौकों पर उन्हें लगा कि दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर उनकी कार का पीछा किया जा रहा है।

टॅग्स :महुआ मोइत्राTrinamoolसीबीआईCBIBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’