लाइव न्यूज़ :

असम, बिहार, बंगाल, सहित नौ राज्यों को कोविड जांच तेज करने, निषेध योजना कड़ाई से लागू करने की सलाह

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:40 IST

कोविड-19 महामारी के प्रभावी निषेध एवं प्रबंधन के लिए समन्वित रणनीति के तहत कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय डिजिटल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउन राज्यों के प्रमुख सचिव ने हिस्सा लिया जिन राज्यों में हाल के समय में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं।डिजिटल बैठक में जिन अन्य राज्यों ने हिस्सा लिया उनमें आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड और उत्तरप्रदेश शामिल हैं। कैबिनेट सचिव ने स्वास्थ्य सचिवों और राज्यों के अन्य अधिकारियों के साथ राज्यवार कोविड की रणनीति की विस्तृत समीक्षा की।

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को असम, बिहार, तेलंगाना और ओडिशा सहित नौ राज्यों को सलाह दी कि वे जांच में तेजी लाएं और निरूद्ध क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करें, निषेध योजना को कड़ाई से लागू करें, स्वास्थ्य ढांचा बढ़ाएं और कोविड-19 मामलों के प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के प्रभावी निषेध एवं प्रबंधन के लिए समन्वित रणनीति के तहत कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय डिजिटल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इन राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों ने हिस्सा लिया।

इन राज्यों में हाल के समय में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। डिजिटल बैठक में जिन अन्य राज्यों ने हिस्सा लिया उनमें आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड और उत्तरप्रदेश शामिल हैं। कैबिनेट सचिव ने स्वास्थ्य सचिवों और राज्यों के अन्य अधिकारियों के साथ राज्यवार कोविड की रणनीति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने उन कारकों पर भी गौर किया जिनके कारण इन राज्यों में हाल के समय में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। गौबा ने स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत निरूद्ध क्षेत्रों के उचित निरूपण पर बल दिया।

उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने और निरूद्ध क्षेत्रों में घर-घर में संक्रमण का पता लगाने के निर्देश दिए ताकि संक्रमण की श्रृंखला को प्रभावी तरीके से तोड़ा जा सके। 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?