लाइव न्यूज़ :

ADR report: 931 करोड़ के साथ सबसे अमीर सीएम चंद्रबाबू नायडू, पेमा खांडू 332 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर, 8वें स्थान पर सीएम नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2024 16:14 IST

ADR report: एडीआर की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी खुद की आय 4 लाख रुपये से ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देगरीब मुख्यमंत्रियों की सूची में पहले नंबर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, संपत्ति 15 लाख है।आतिशी (दिल्ली) 1.41 करोड़ और पांचवें नंबर पर भजन लाल शर्मा (राजस्थान) 1.46 करोड़ हैं। 10वें नंबर पर मोहन चरण मांझी (ओडिशा) की संपत्ति 1.97 करोड़ है।

ADR report: वर्ष 2024 के समाप्ति के दौरान एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी कर यह बताया है कि देश के अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह क्या है और इनके पास कुल कितनी संपत्ति है। एडीआर की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी खुद की आय 4 लाख रुपये से ज्यादा है। 30 दिसंबर को जारी इस रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार 1.64 करोड़ रुपये के साथ आठवें नंबर हैं। हालांकि, पिछले साल से नीतीश कुमार की संपत्ति कम हुई है। पिछले साल एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 3.09 करोड़ रुपये थी। जबकि गरीब मुख्यमंत्रियों की सूची में पहले नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, उनकी संपत्ति 15 लाख है।

दूसरे नंबर पर उमर अब्दुल्ला (जम्मू कश्मीर) 55 लाख, तीसरे नंबर पर पिनाराई विजयन (केरल) 1.18 करोड़, चौथे पर आतिशी (दिल्ली) 1.41 करोड़ और पांचवें नंबर पर भजन लाल शर्मा (राजस्थान) 1.46 करोड़ हैं। वहीं छठे नंबर पर एन बीरेन सिंह (मणिपुर) 1.47 करोड़, सातवें नंबर पर योगी आदित्यनाथ (यूपी) 1.54 करोड़, आठवें नंबर पर नीतीश कुमार (बिहार) 1.64 करोड़, नौवें नंबर पर भगवंत मान (पंजाब) 1.97 करोड़ और 10वें नंबर पर मोहन चरण मांझी (ओडिशा) की संपत्ति 1.97 करोड़ है।

बताया जाता है कि एडीआर ने 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के मौजूदा सीएम के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया। उसके बाद यह रिपोर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति करीब 52 करोड़ है, जबकि उनकी कुल संपत्ति 1630 करोड़ है. इनमें से सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं।

जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे गरीब हैं। इधर, 31 में से 13 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें 10 पर गंभीर मामले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं। एडीआर रिपोर्ट में बिहार सीएम पर एक आपराधिक मामला दर्ज करने का जिक्र था। जिसके बाद अदालत से उन्हें राहत मिली थी। यह मामला साल 2009 में दर्ज हुआ था।

टॅग्स :ADRममता बनर्जीएन चन्द्रबाबू नायडूपेमा खांडूPema Khandu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो