लाइव न्यूज़ :

‘काला दिवस’ के बीच लक्षद्वीप पहुंचे प्रशासक पटेल

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:44 IST

Open in App

कोच्चि, 14 जून लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ा पटेल सोमवार को द्वीप पर पहुंचे। लक्षद्वीप में उनके सुधार उपायों का विरोध करते हुए राजनीतिक दलों और संगठनों ने ‘काला दिवस’ का आह्वान किया है।

सूत्रों ने बताया कि दादरा-नागर हवेली और दमन-दीव के भी प्रशासक पटेल अपने सप्ताह भर के दौरे पर दोपहर बाद अगत्ती पहुंचे। अगत्ती पहुंचने के तुरंत बाद पटेल ने प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए ट्वीट किया, "आज लक्षद्वीप में अगत्ती पहुंचे और अधिकारियों के साथ मुलाकात की। विभिन्न विकास परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया और समीक्षा की।"

इससे पहले दिन में, केरल के दो कांग्रेस सांसद टीएन प्रतापन और हिबी ईडन कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गए ताकि वे पटेल से से मिल सकें और ‘जन-विरोधी’ सुधारों को लेकर अपना विरोध व्यक्त कर सकें। उनका अनुमान था कि पटेल कोच्चि के रास्ते लक्षद्वीप जाएंगे। लेकिन वे पटेल से नहीं मिल सके क्योंकि पटेल ने लक्षद्वीप जाने के लिए कथित तौर पर गोवा मार्ग का विकल्प चुना।

इस बीच, पटेल के सुधारों का विरोध करने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के मंच ‘सेव लक्षद्वीप फोरम’ (एसएलएफ) के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के ऊपर काले रंग के झंडे फहराकर और काले मास्क पहन कर काला दिन मनाया। लक्षद्वीप के सांसद पीपी मोहम्मद फैजल ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "लोकतांत्रिक मूल्य हमारे संविधान के सर्वोच्च सिद्धांत हैं और एसएलएफ उस पर किसी भी हमले का विरोध करेगा।’’

उन्होंने कहा कि एक महीने से अधिक समय से द्वीपसमूह के लोग प्रशासक के उन फैसलों का विरोध कर रहे हैं, जो हमारे द्वीपों की अनूठी संस्कृति और परंपरा को प्रभावित करेंगे। उन्होंने कहा कि द्वीपवासी काले मुखौटे और बैज पहनेंगे और अपने आवासों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पटेल के सुधार उपायों के विरोध में यहां के लोग प्रशासक की यात्रा के दौरान घरों पर काले झंडे भी लगाएंगे। एसएलएफ ने सुधारों को वापस लेने और प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के वापस जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए