लाइव न्यूज़ :

"आदित्य ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी की सुंदरता के कारण उन्हें राज्यसभा भेजा", शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 31, 2023 08:54 IST

एकनाथ शिदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने उस समय महाराष्ट्र की सियासत में भारी भूचाल ला दिया, जब उन्होंने दावा किया कि आदित्य ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी को उनकी सुंदरता के कारण राज्यसभा भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिदे गुट के विधायक संजय शिरसाट के बयान से महाराष्ट्र की सियासत में आया भारी भूचाल शिरसाट ने दावा किया कि आदित्य ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी को सुंदरता के कारण राज्यसभा भेजाप्रियंका चतुर्वेदी ने संजय शिरसाट को गद्दार घोषित करते हुए कहा कि वो अपनी आत्मा बेच चुके हैं

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में उस समय भारी उबाल आ गया, जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना गुट के विधायक संजय शिरसाट ने उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना की वरिष्ठ नेत्री और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पर बेहद तीखा आरोप लगाया कि वह अपनी सुदंरता के कारण राज्यसभा की सांसद बनी हैं।

शिदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने बीते रविवार को उस समय महाराष्ट्र की सियासत में भारी भूचाल ला दिया, जब उन्होंने दावा किया कि आदित्य ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी को उनकी सुंदरता के कारण राज्यसभा भेजा है। विधायक शिरसाट की इस बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना खासा हमलावर है और इसे सीधे महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बता रही है।

शिंदे गुट के के विधायक संजय शिरसाट ने न सिर्फ यह दावा किया कि प्रियंका चतुर्वेदी की सुंदरता के कारण आदित्य ठाकरे ने राज्यसभा का टिकट दिया बल्कि अपने इस दावे में उन्होंने पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे को भी लपेटे में लिया और कहा कि उद्धव गुट के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने उन्हें यह बात बताई है।

विधायक संजय शिरसाट की इस गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी पर हमलावर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करके उन्हें आड़े हाथों लिया। प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय शिरसाट को सीधे तौर पर गद्दार घोषित करते हुए कहा कि वो अपनी आत्मा और ईमानदारी को बेच चुके हैं। चतुर्वेदी ने ट्वीट में कहा, "मुझे यह बताने के लिए किसी गद्दार की जरूरत नहीं है कि मैं कैसी दिखती हूं और मैं जहां हूं वहां क्यों हूं।"

इसके साथ ही सांसद चतुर्वेदी ने कहा कि विधायक शिरसाट ने राजनीति में महिलाओं के प्रति अपने बीमार विचार प्रदर्शित कर रहे हैं।वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने इस मुद्दे पर पत्रकारों से कहा कि संजय शिरसाट का दिमाग खराब हो गया है और उन्हें अपनी कीमत का एहसास हो गया है। ठाकरे ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि ऐसी सड़ी हुई मानसिकता वाले लोग राजनीति में कैसे टिके हुए हैं।''

मालूम हो कि प्रियंका चतुर्वेदी साल 2019 में कांग्रेस छोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य किया और उसके बाद उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया गया।

टॅग्स :प्रियंका चतुर्वेदीआदित्य ठाकरेएकनाथ शिंदेराज्य सभाशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए