लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे ने ‘नया महाराष्ट्र’ बनाने का किया आह्वान, ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा की शुरुआत

By भाषा | Updated: July 18, 2019 20:52 IST

Open in App

शिवसेना की युवा इकाई के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को जलगांव से ‘जन अशीर्वाद’ यात्रा की शुरुआत की और ‘नया महाराष्ट्र’ बनाने का आह्वान किया। यात्रा के शुभारंभ के मौके पर युवा सेना के प्रमुख ठाकरे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोगों के दिलों को जीतने को कहा।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा आगामी चुनाव के मद्देनज़र वोट मांगने का अभियान नहीं है बल्कि उनके लिए ‘तीर्थ यात्रा’ है। राज्य में सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। यात्रा के शुरू होने से पहले पत्रकारों से अलग से बात करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने ठाकरे की तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री का पद अगर शिवसेना को मिला तो ठाकरे इस पद पर काबिज़ होंगे।

शिवसेना फिलहाल, केंद्र और राज्य सरकार में भाजपा की सहयोगी है। वह विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ेगी। ठाकरे अगर चुनाव लड़ते हैं तो वह अपने परिवार में चुनाव लड़ने वाली पहली शख्सियत होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह यात्रा वोट मांगने के लिए किसी चुनाव प्रचार का हिस्सा नहीं है। मैं इसे अपनी तीर्थ यात्रा मानता हूं। यह यात्रा नया महाराष्ट्र बनाना के लिए है।’’

ठाकरे ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में शिवसेना के लिए वोट करने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद करना चाहते हैं। युवा सेना के नेता ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक और उनके दादा बाल ठाकरे अगर जीवित होते तो वह भी उनसे पार्टी के लिए वोट करने वाले लोगों का धन्यवाद करने को कहते।

उन्होंने कहा, ‘‘ लिहाज़ा किसी मुहूर्त को देखे बिना मैंने यह यात्रा निकाली है।’’ ठाकरे ने कहा, ‘‘ हमें शिवसेना के लिए हर वोटर के वोट को देखने की कोशिश करनी चाहिए। तभी हम नया महाराष्ट्र बना पाएंगे।’’

इस बीच, राउत ने कहा कि महाराष्ट्र को नेतृत्व करने के लिए एक चेहरे की जरूरत है और वो नेतृत्व ठाकरे के रूप में मौजूद है। उन्होने कहा, ‘‘ मेरे ख्याल से, मुख्यमंत्री का पद शिवसेना को मिलने का मतलब है कि वो आदित्य ठाकरे को मिल रहा है।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए