लाइव न्यूज़ :

अदिति सिंह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, बोलीं- पंजाब में पति अंगद सिंह पर दबाव डाला जा रहा था कि वो मेरे खिलाफ बयान दें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2022 15:10 IST

अदिति सिंह का कहना है कि जब पति अंगद सिंह ने उनकी आलोचना करने से मना कर दिया तो कांग्रेस ने पंजाब के नवांशहर से उनका टिकट काट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअदिति सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पति अंगद सिंह पर दबाव बनाया रहा था वो उनकी आलोचना करेंअदिति सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'मैं भी एक लड़की हूं और लगातार लड़ रही हूं" रायबरेली से चुनाव लड़ रही अदिति सिंह ने 20 जनवरी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी

लखनऊ: रायबरेली से भाजपा की प्रत्याशी और कभी कांग्रेस पार्टी में प्रियांका गांधी की खास रहीं अदिति सिंह ने अब कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। रायबरेली की सदर सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहीं अदिति सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि इनके पति अंगद सिंह पर कांग्रेस पार्टी दबाव डाल रही थी कि वो उनके खिलाफ बयान दें। 

अदिति सिंह का कहना है कि जब उनके पति ने उस बात से मना कर दिया तो पंजाब के नवांशहर से उनके पति का टिकट कांग्रेस पार्टी ने काट दिया। अदिति सिंह ने यूपी चुनाव में कांग्रेस के नारे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' को ही हथियार बनाते हुए कहा, 'मैं भी एक लड़की हूं और लगातार लड़ रही हूं।" 

मालूम को कि अदिति सिंह के पति को साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नवांशहर से विधानसभा का टिकट दिया, जिसपर उन्होंने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार के चुनाव में पंजाब कांग्रेस ने नवांशहर से उनका टिकट काट दिया है, जिसके बाद अंगद सिंह निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं और कांग्रेस के लिए लगातार चुनौती बने हुए हैं।

इससे पहले जब अंगद सिंह का टिकट पंजाब कांग्रेस ने काटा था तब आरोप लगा था कि अंगद सिंह का टिकट केवल इसलिए काट दिया गया था क्योंकि उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को प्रचार के लिए हेलिकॉप्टर मुहैया कराने से इनकार कर दिया था।

वहीं अंगद सिंह की पत्नी अदिति सिंह, जो बीते कुछ महीने पहले तक कांग्रेस की पोस्टर गर्ल हुआ करती थीं, उन्होंने 20 जनवरी को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था और अब अदिति सिंह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस के लिए भारी चुनौती साबित हो रही हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अदिति सिंहप्रियंका गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप