लाइव न्यूज़ :

रायबरेली विधायक अदिति सिंह ने BJP उम्मीदवार पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, बताया कैसे करवाया गया अटैक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2019 13:44 IST

अदिति सिंह रायबरेली से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अमेरिका ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली अदिति को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। वह पहली बार 2017 में ही विधायक बनी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देमई 2018 में पिछले साल सोशल मीडिया पर अदिति सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शादी की अफवाह उड़ी थी।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अदिति के साथ उनके काफिले की तीन और गाड़ियां भी पलट गई।

उत्तर प्रदेश रायबरेली में से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर 14 मई को हमला हुआ। जिसमें उन्हें चोटें भी आई हैं। अदिति सिंह ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर आरोप लगाया है। अदिति सिंह का कहना है कि रायबरेली से बीजेपी के लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवार दिनेश प्रताप के भाई ने उनपर हमला करवाया है। दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस उम्मीदवार और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

अदिति सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर जिला पंचायत अवधेश सिंह ने हमला करवाया है। अवधेश सिंह दिनेश प्रताप सिंह के भाई हैं। अदिति सिंह के पहले कांग्रेस के एक और पंचायत के सदस्य राकेश अवस्थी ने भी अवधेश सिंह के गुंडो पर हमलों का आरोप लगाया था। सूत्रों की मानें तो अदिति सिंह को पैर और हाथ में कुछ टाकें लगे हैं, जिनका वो हॉस्पिटल में इलाज करवा रही हैं।  

कहां और कैसे हुए अदिति सिंह पर हमला 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अदिति के साथ उनके काफिले की तीन और गाड़ियां भी पलट गई। हादसे के बाद अदिति को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था। यह घटना रायबरेली के कठवारा के पास रायबरेली-लखनऊ हाइवे पर हुई। 14 मई को ये घटना दोपहर की है। 

अदिति के गाड़ी का कुछ लोग लगातार पीछा कर रहे थे। इसी से बचते हुए आदिति का गाड़ी काफी तेज गति में थी और आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार अदिति रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में अपने समर्थकों के साथ शामिल होने के लिए गई थीं। अदिति के साथ कई अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी हमला किया गया था। घटना के दौरान पथराव और फयरिंग की भी बात कही जा रही है।

जानें कौन हैं अदिति सिंह 

अदिति सिंह रायबरेली से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अमेरिका ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली अदिति को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। वह पहली बार 2017 में ही विधायक बनी थीं।

राहुल गांधी के साथ शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में आई थीं अदिति सिंह 

मई 2018 में पिछले साल सोशल मीडिया पर अदिति सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शादी की अफवाह उड़ी थी। सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ने के बाद अदिति सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी होने नहीं जा रहा है, राहुल गांधी मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मैं पिछले कुछ दिनों से चली आ रही ऐसी अफवाहों से परेशान हूं। मैं यह बताना चाहती हूं कि राहुल गांधी जी मेरे राखी भाई हैं।' 

टॅग्स :रायबरेलीकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप